झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख के इनामी समेत 7 नक्सली गिरफ्तार

खूंटी पुलिस को दक्षिणी छोटानागपुर के रीजनल कमेटी के सदस्य जीत राय मुंडा समेत 7 नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

इन नक्सलियों (Naxalites) की निशानदेही पर रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र, सरायकेला के कुचाई थाना ,चाईबासा की टोकलो थाना क्षेत्र से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार जीतरॉय मुंडा के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 29 मामले दर्ज हैं।

झारखंड पुलिस नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। अभियान के तहत खूंटी पुलिस को दक्षिणी छोटानागपुर के रीजनल कमेटी के सदस्य जीत राय मुंडा समेत 7 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

जीत राय मुंडा 5 लाख का इनामी नक्सली है, जो पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। बता दें कि गिरफ्तार किए गए अन्य नक्सलियों में जोगन पूर्ति उर्फ सुखराम उर्फ मनिका, मांगो पहान, दुखन मुंडा उर्फ साढ़ मुंडा , मनय मुंडा उर्फ एतवा मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, शिव सिंह पहान शामिल हैं। पुलिस ने इन नक्सलियों के घरों से कई अन्य सामान भी बरामद किए हैं ।

Naxalites Arrested

प्रेस वार्ता करते हुए खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया है कि अड़की और मरांग हाडा सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि होने की सूचना मिली थी, जिस पर विशेष टीम का गठन करते हुए छापेमारी अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें- पुलवामा हमले में NIA ने दायर की 13,500 पन्ने की चार्जशीट, ये हैं मुख्य आरोपी

उस दौरान रागरोग जंगल में इन सभी नक्सलियों को एक साथ गिरफ्तार किया गया। हालांकि मुठभेड़ करने की हिमाकत नक्सलियों द्वारा हुई लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ की खींची गई लकीर के आगे इन नक्सलियों की एक भी नहीं चली।

बता दें कि इन नक्सलियों की निशानदेही पर रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र, सरायकेला के कुचाई थाना ,चाईबासा की टोकलो थाना क्षेत्र से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार जीतरॉय मुंडा के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 29 मामले दर्ज हैं।

छापेमारी अभियान में एसपी आशुतोष शेखर, एएसपी अनुराग राज, एसडीपीओ आशीष कुमार महतो, तौरपा एसडीपीओ ओपी तिवारी, अड़की थाना प्रभारी पंकज कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें