बिहार: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 10 लाख का इनामी माओवादी आलोक यादव, 2 ग्रामीणों की भी मौत

गया जिले के बाराचट्टी वन क्षेत्र में बिहार पुलिस और कोबरा बटालियन की माओवादियों (Maoists) के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 3 लोग मारे गए हैं।

Maoists

मारा गया 10 लाख का इनामी माओवादी आलोक यादव

मुठभेड़ शनिवार रात 12 बजकर 20 मिनट पर हुई है। इस कार्रवाई में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है। इस दौरान पुलिस को 1 एके 47 राइफल, 1 इंसास राइफल बरामद हुई है। 

गया: बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं लेकिन नक्सलियों के खिलाफ अभी भी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। गया जिले के बाराचट्टी वन क्षेत्र में बिहार पुलिस और कोबरा बटालियन की 10 लाख के इनामी माओवादी (Maoists) के साथ मुठभेड़ हुई है।

इस मुठभेड़ में माओवादियों के जोनल कमांडर आलोक यादव समेत 3 लोग लोग मारे गए हैं। इन तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दौरान पुलिस को 1 एके 47 राइफल, 1 इंसास राइफल बरामद हुई है। ये मुठभेड़ शनिवार रात 12 बजकर 20 मिनट पर हुई है। इस कार्रवाई में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की खबर है।

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी गिरफ्तार, सप्लाई करते थे हथियार और गोला-बारूद

मिली जानकारी के अनुसार, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के महुअरी गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें माओवादी आलोक यादव भी पहुंचा था। वह चादर ओढ़कर कार्यक्रम में बैठा हुआ था। सूत्रों का कहना है कि इसी कार्यक्रम में सुरक्षाबल के जवान भी चादर ओढ़कर बैठे हुए थे।

अचानक आलोक यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 2 ग्रामीणों की गोली लगने से मौत हो गई। एक ग्रामीण का नाम वीरेंद्र यादव है, जबकि दूसरे का नाम सामने नहीं आ पाया है।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने आलोक यादव को मार गिराया। आलोक यादव पर 10 लाख रुपए का इनाम था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें