Irrfan Khan: आंखों से अभिनय करने वाला हिंदी सिनेमा का नायाब हीरा, जानें इरफान की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें

28 अप्रैल को हालत बिगड़ने के बाद इरफान खान (Irrfan Khan) को मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत ठीक नहीं थी और वे आईसीयू में थे। 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

Published by सिर्फ़ सच टीम April 29, 2020
  • बॉलीवुड के दिगग्ज अभिनेता इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे। इरफान एक ऐसे अभिनेता थे जिनके बारे में कहा जाता है कि वे आंखों से अभिनय करते थे। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

  • 7 जनवरी, 1966 को शाहबजादे इरफान अली खान का जन्म जयपुर में हुआ था। इरफान जब मास्टर डिग्री पूरा कर रहे थे उसी वक्त उन्हें स्कॉलरशिप मिला और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में काम पढ़ाई करने का मौका भी मिला।

  • एनएसडी के बाद इरफान ने मुंबई का रुख किया। इरफान उस वक्त के मशहूर टेलीविजन शो चाणक्य, भारत एक खोज, बनेगी अपनी बात, चंद्रकांता जैसी धारावाहिकों में नजर आए।

  • साल 1998 में इरफान ने मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ से डेब्यू किया था। कई सालों तक संघर्ष करने के बाद आसिफ कपाड़िया की फिल्म वॉरियर से इरफान को बड़ी पहचान मिली।

  • हासिल, मकबूल, मदारी, लाइफ इन ए मेट्रो, पान सिंह तोमर, द लंच बॉक्स, हैदर, पीकू, और तलवार जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी से इरफान ने काफी शोहरत बटोरी। इसके अलावा इरफान ने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर भी काम किया है। इनमें The Namesake, The Darjeeling Limited, Slumdog Millionaire, Life of Pi और Jurassic World शामिल हैं।

  • उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। बीमारी के दौरान ही उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग की थी। खराब स्वास्थ्य की वजह से इस फिल्म का प्रमोशन वो नहीं कर पाए थे।

  • इरफान के घर में उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दो बच्चे बबली और अयान हैं। सुतापा और इरफान की मुलाकात एनएसडी में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों की पहचान बढ़ी, दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। 1995 में दोनों ने शादी कर ली।

  • इरफान खान (Irrfan Khan) ने 3 दशक के अपने सफर में 50 से ज्यादा भारतीय फिल्मों में काम किया। उन्होंने एक राष्ट्रीय अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड जीता।

  • साल 2011 में इरफान खान को भारत सरकार ने कला और सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।

  • दो साल से वे एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी के बारे में उन्होंने खुद ही ट्विटर पर जानकारी दी थी। 5 मार्च, 2018 को उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि वे एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं।

  • कुछ दिनों बाद उन्होंने एक और ट्वीट करके बताया कि उन्हें 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' है। बीमारी का पता लगने के बाद से इरफान का इलाज लंदन में चल रहा था।

  • 28 अप्रैल को हालत बिगड़ने के बाद इरफान खान को मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत ठीक नहीं थी और वे आईसीयू में थे। 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें