बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में Indian Army का बड़ा युद्धाभ्यास, देखें PHOTOS

भारतीय सेना (Indian Army) बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan Field Firing Range) में एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह युद्धाभ्यास, पाकिस्तान बॉर्डर से महज 50 किलोमीटर दूर हो रहा है।

Published by सिर्फ़ सच टीम September 22, 2021
  • भारतीय सेना (Indian Army) बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan Field Firing Range) में एक बड़ा युद्धाभ्यास कर रही है। यह युद्धाभ्यास, पाकिस्तान बॉर्डर से महज 50 किलोमीटर दूर हो रहा है।

  • 20 सितंबर को यहां पर भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों ने अपना दमखम दिखाया। अत्याधुनिक हथियारों के धमाकों की गूंज पूरे रेगिस्तान में सुनाई दी।

  • भारतीय सेना के इस युद्धाभ्यास में सैकड़ों सैनिकों के साथ टी-90 भीष्म और K9 वज्र के अलावा 130 MM फील्ड गन रुद्र और MI-35 अटैक हेलीकॉप्टर और इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल बीएमपी-2 भी शामिल कर उन्हें परखा गया।

  • इस दौरान जवान अपने युद्ध कौशल का परिचय देते हुए युद्ध की दक्षता को परख रहे है। LAC पर टेस्ट किए गए हथियार को अब रेगिस्तान के समंदर में भी जांचा-परखा जा रहा है। बता दें कि बीते जून और जुलाई में इसे लद्दाख की पहाड़ियों पर टेस्ट किया गया था। अब इसे बीकानेर के रेगिस्तान में परखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें