Rafale विमान बना वायुसेना का हिस्सा, यहां देखें इंडक्शन सेरेमनी की तस्वीरें

राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक तौर पर भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल कर लिया गया है। अब राफेल, भारतीय वायु सेना का हिस्सा हो गया है।

Published by सिर्फ़ सच टीम September 10, 2020
  • राफेल लड़ाकू विमान को औपचारिक तौर पर भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल कर लिया गया है।

  • राफेल (Rafale) अब भारतीय वायु सेना का हिस्सा हो गया है।

  • इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद रहीं। उनके सामने ही 17 स्कवॉड्रन 'गोल्डन ऐरोज़' के पायलेट्स ने करतब दिखाए।

  • राफेल (Rafale) की इस उड़ान को देखकर पाकिस्तान और चीन जरूर सोच में पड़ गए होंगे क्योंकि बीते कुछ समय से चीन और पाकिस्तान, लगातार भारत को सीमा पर गीदड़भभकी दे रहे हैं। ऐसे में राफेल का भारतीय वायु सेना में शामिल होना दोनों देशों को एक बड़ा जवाब है।

  • राफेल (Rafale) में वो ताकत है, जो दुश्मनों को पल भर में धूल चटा सकता है। राफेल की रेंज 3,700 किलोमीटर है और इसके साथ 4 मिसाइलों को भेजा जा सकता है।

  • राफेल की लंबाई 15.30 मीटर और ऊंचाई 5.30 मीटर है। इसका विंगस्‍पैन सिर्फ 10.90 मीटर है जो इसे पहाड़ी इलाकों में उड़ने में मदद करता है।

  • भारतीय राफेल के मुकाबले चीन और पाकिस्तान के पास जो विमान हैं, उनकी क्षमताएं राफेल के मुकाबले काफी कम हैं।

  • Airforce

यह भी पढ़ें