Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 3 जवान शहीद; देखें PHOTOS

झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जिले के टोकलो थाना के लांजी जंगल में 4 मार्च को आईईडी बम धमाका (IED Bomb Blast) हो गया।

Published by सिर्फ़ सच टीम March 4, 2021
  • झारखंड (Jharkhand) के पश्चिम सिंहभूम जिले के टोकलो थाना के लांजी जंगल में 4 मार्च को आईईडी बम धमाका (IED Blast) हो गया।

  • इस धमाके (IED Blast) में 3 जवान शहीद हो गए जबकि दो घायल हैं। धमाका आज सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस (Jharkhand Jaguar of State Police) के थे।

  • शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार पंडित, जिला गोड्डा, कॉन्स्टेबल हरद्वार शाह, पलामू एवं कॉन्स्टेबल किरण सुरीन सिमडेगा के रहने वाले थे। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। घायल जवानो में कॉन्स्टेबल दीप तोपनो, खूंटी और निक्कू उरांव, लातेहार शामिल हैं।

  • जानकारी के अनुसार, 4 मार्च की सुबह भी जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी को ब्लास्ट (IED Blast) कर दिया।

  • इस विस्फोट में झारखंड जगुआर के 2 जवान मौके पर ही शहीद हो गए, जबकि घटना के कुछ देर बाद झारखंड जगुआर के घायल एक और जवान ने दम तोड़ दिया। आईईडी विस्फोट की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय चाईबासा से सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें