- Home » Photo Gallery » First World War: आज ही के दिन शुरू हुआ था प्रथम विश्वयुद्ध, देखें तस्वीरें
First World War: आज ही के दिन शुरू हुआ था प्रथम विश्वयुद्ध, देखें तस्वीरें
प्रथम विश्वयुद्ध (First World War) यूरोप, एशिया और अफ्रीका तीन महाद्वीपों के समुद्र, धरती और आकाश में लड़ा गया था, लेकिन मुख्य रूप से इसे यूरोप का महायुद्ध ही कहा जाता है।
Published by
पल्लवी
July 28, 2020
-
प्रथम विश्व युद्ध (First World War) 28 जुलाई साल 1914 को शुरू हुआ था, जब ऑस्ट्रिया- हंगरी ने सर्बिया के खिलाफ जंग का ऐलान किया। दरअसल, 28 जून 1914 को ऑस्ट्रिया-हंगरी साम्राज्य के उत्तराधिकारी आर्चड्यूक फर्डिनेंड अपनी पत्नी के साथ बोस्निया में साराएवो के दौरे पर थे। वहां उन दोनों की हत्या कर दी गई, जिसके बाद शुरू हुआ प्रथम विश्व युद्ध कहलाया।
-
यह युद्ध 4 साल से भी अधिक समय तक चला था। इस युद्ध में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों की जा गई थी।
-
फाइल फोटो
-
फाइल फोटो
-
यह महायुद्ध यूरोप, एशिया और अफ्रीका तीन महाद्वीपों के समुद्र, धरती और आकाश में लड़ा गया था, लेकिन मुख्य रूप से इसे यूरोप का महायुद्ध ही कहा जाता है।
-
प्रथम विश्व युद्ध (First World War) के लिए किसी एक घटना को उत्तरदायी नहीं ठहरा सकते हैं। इस युद्ध को 1914 तक हुई विभिन्न घटनाओं और कारणों का परिणाम माना जा सकता है। पर, आर्चड्यूक फर्डिनेंड और उनकी पत्नी की हत्या इसकी शुरुआत का कारण बनी और इसने महायुद्ध का बिगुल फूंक दिया।
-
प्रथम विश्वयुद्ध (First World War) में करीब डेढ़ लाख भारतीय सैनिक हताहत हुए थे। भारत तब आज से कहीं बड़ा था। उस वक्त पाकिस्तान और बांग्लादेश ही नहीं, श्रीलंका और म्यांमार (बर्मा) भी ब्रिटिश भारत का हिस्सा थे।
-
28 जुलाई, 1914 को छिड़ा प्रथम विश्वयुद्ध 11 नवंबर 1918 को आधिकारिक रूप से जर्मनी के सरेंडर करने के बाद समाप्त हो गया।
-
इस युद्ध के समाप्त होते-होते दुनिया के चार बड़े साम्राज्यों रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया (तुर्क साम्राज्य) का विनाश हो गया था। इसके बाद यूरोप की सीमाएं फिर से निर्धारित हुईं और साथ ही अमेरिका भी एक 'महाशक्ति' के रूप में दुनिया के सामने उभरा।
-
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जवानों के साथ मना रहे दशहरा, देखें PHOTOS
-
Indian Navy ने जान पर खेलकर फिलिपिनो चालक दल के सदस्य को बचाया, देखें PHOTOS
-
SCO का सैन्य अभ्यास ‘Peaceful Mission 2021’ हुआ खत्म, भारतीय सेना ने भी लिया हिस्सा; देखें PHOTOS
-
‘स्वर्णिम विजय दिवस’ पर चंडीगढ़ के सुखना लेक पर हुआ एयर शो, राफेल और चिनूक ने दिखाई ताकत; देखें PHOTOS
-
बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में Indian Army का बड़ा युद्धाभ्यास, देखें PHOTOS
-
पिथौरागढ़ में शुरू हुआ भारत-नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास ‘Surya Kiran XV’, देखें PHOTOS
-
धर्मशाला पहुंची स्वर्णिम विजय मसाल, हुआ भव्य स्वागत; देखें PHOTOS
-
ZAPAD 2021: Indian Army ने रूस में दिखाया अपना दमखम, देखें PHOTOS
-
Indian Army की मदद से दिव्यांगों की टीम ने रचा इतिहास, कुमार पोस्ट पर पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड; देखें PHOTOS