Dilip Kumar: अपने आईकॉनिक रोल की वजह से बने हिंदी सिनेमा के ‘ट्रेजडी किंग’, ऐसा रहा दिलीप कुमार की जिंदगी का सफर; देखें PHOTOS

हिंदी सिनेमा के ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया है। दिलीप कुमार ने आज यानी 7 जुलाई की सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Published by सिर्फ़ सच टीम July 7, 2021
  • हिंदी सिनेमा के ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का निधन हो गया है। दिलीप कुमार ने आज यानी 7 जुलाई की सुबह 7:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

  • दिलीप कुमार का जन्म पेशावर (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसुफ खान था। पेशावर शहर के किस्‍सा ख्‍वानी बाजार इलाके में जन्‍में दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ऊर्फ युसूफ खान के दिल में पाकिस्‍तान का यह शहर बसता था।

  • दिलीप कुमार ने लगभग पांच दशकों तक अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्‍होंने कुल 65 फिल्‍में की हैं। इस लिस्‍ट में ‘मुगल-ए-आजम’ से लेकर ‘गंगा-जमुना’ और ‘क्रांति’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में हैं। आखिरी बार 1998 में वे फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।

  • युसूफ खान को स्क्रीन पर लोग दिलीप कुमार के नाम से जानते थे। दिलीप कुमार की पहली फिल्‍म ‘ज्‍वार भाटा’ थी और इसी की प्रोड्यूसर देविका रानी ने उन्हें यह नाम दिया था। इस खुलासा खुद दिलीप कुमार ने अपनी किताब ‘दिलीप कुमारः द सब्सटेंड एंड द शैडो’ में किया था।

  • दिलीप कुमार के जीवन में 60 का दशक खास मायने रखता है। वे 1960 में फिल्म ‘मुगले-ए-आजम’ में नजर आए, जिसने उन्हें एक अलग ही मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया था।

  • इसी दौर में सायरा बानो ने उनके जीवन में कदम रखा था। उन्होंने 1966 में अपने से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सायरा से शादी कर ली।

  • दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की पहली फिल्म ‘ज्‍वार भाटा’ 1944 में आई थी। 1949 में बनी ‘अंदाज’ की सफलता ने उन्हें शोहरत दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ काम किया था।

  • ‘दीदार’ (1951) और ‘देवदास’ (1955) जैसी फिल्मों में की गई आईकॉनिक रोल के बाद वे हिंदी सिनेमा के ‘ट्रेजिडी किंग’ कहे जाने लगे।

  • साल 1983 में फिल्म ‘शक्ति’, 1968 में ‘राम और श्याम’, 1965 में ‘लीडर’, 1961 की ‘कोहिनूर’, 1958 की ‘नया दौर’, 1954 की ‘दाग’ के लिए उन्‍हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।

  • दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को सिनेमा में उनके योगदान के लिए फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान ‘दादा साहब फाल्के’ पुरस्कार ने नवाजा जा चुका था।

  • उन्हें भारत सरकार की ओर से ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, पाकिस्तान सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से भी नवाजा है।

यह भी पढ़ें