भारत और रूस की सेनाएं ले रहीं संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘INDRA-2021’ में हिस्सा, देखें PHOTOS

इंद्र-2021′ (INDRA 2021) अभ्यास का 12वां संस्करण द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में एक और ‘मील का पत्थर’ होगा और भारत तथा रूस के बीच लंबे समय की दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का काम करेगा।

Published by सिर्फ़ सच टीम August 3, 2021
  • भारत और रूस संयुक्त रूप से 1 अगस्त से आतंकवाद रोधी अभियानों पर केंद्रित 13 दिन का एक बड़ा सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

  • भारत और रूस के बीच 01 से 13 अगस्त 2021 तक रूस के वोल्गोग्राड में 'इंद्र-2021' (INDRA 2021) संयुक्त सैन्य अभ्यास हो रहा है।

  • इस एक्सरसाइज में संयुक्त राष्ट्र के मेंडेट के तहत अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों के खिलाफ ज्वाइंट फोर्स द्वारा काउंटर टेरर ऑपरेशन का संचालन किया जा रहा है।

  • 'इंद्र-2021' में दोनों देशों के 250 कर्मी एक्सरसाइज में हिस्सा ले रहे हैं। ये एक्सरसाइज दक्षिणी रूस (Southern Russia) के वोल्गोग्राड क्षेत्र में प्रुडबोई अभ्यास रेंज (Prudboi Exercise Range) में हो रही है।

  • सेना के मुताबिक, 'इंद्र-2021' (INDRA 2021) अभ्यास का 12वां संस्करण द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने में एक और 'मील का पत्थर' होगा और भारत तथा रूस के बीच लंबे समय की दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने का काम करेगा।

यह भी पढ़ें