File Photo
राम लक्ष्मण (Raam Laxman) ने दादा कोंडके की कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया। उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 75 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया।
‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में लोकप्रिय संगीत देने वाले जाने-माने संगीतकार राम लक्ष्मण (Raam Laxman) उर्फ विजय पाटिल का निधन हो गया है। 21 मई और 22 मई की दरमियानी रात 2.00 बजे नागपुर में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। राम लक्ष्मण 79 साल के थे।
विजय पाटिल के बेटे अमर पाटिल ने अपने पिता की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, “पिताजी कोरोना से संक्रमित नहीं थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 6-7 दिन पहले ही ली थी। इसके बाद से उन्हें बुखार और कमजोरी सी महसूस हो रही थी। रात 2.00 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और वे चल बसे।”
NIA ने मुंचिंगपूट नक्सली घटना में 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, जानें पूरा मामला
राम लक्ष्मण उर्फ विजय पाटिल का जन्म भी महाराष्ट्र के नागपुर शहर में ही हुआ था। उनके बेटे अमर पाटिल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वे अपने पिता को पिछले साल अक्टूबर को नागपुर में अपने घर ले गए थे और तब से वो वहीं रह रहे थे।
लता मंगेशकर ने राम लक्ष्मण के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’, जैसी तमाम फिल्मों के लिए कई सुपरहिट गाने दिए। उन्होंने विजय पाटिल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “अभी पता चला है कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ है। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाये जो काफी लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।”
मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, कोलकाता के अस्पताल में थीं भर्ती
बता दें कि 1977 में आई फिल्म ‘एजेंट विनोद’ साइन करने के बाद राम लक्ष्मण (Raam Laxman) फेम राम का निधन हो गया था। मगर उनकी मौत के बावजूद विजय पाटिल ने अपने दोस्त को सम्मान देते हुए राम लक्ष्मण के नाम से ही फिल्मों में संगीत देना जारी रखा था।
अपनी फिल्मों में म्यूजिक के लिए राम लक्ष्मण, सूरज बड़जात्या की पहली पसंद हुआ करते थे। 1988 में आई सलमान खान की फिल्म “मैंने प्यार किया” से उन्हें बहुत बड़ा ब्रेक मिला था। फिल्म और फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। जिसके बाद सूरज बड़जात्या ने उनके साथ लगातार अपनी ज्यादातर फिल्मों में काम किया। जिसमें “हम आपके हैं कौन” (1994) और “हम साथ साथ हैं” (1999) शामिल हैं।
ये भी देखें-
राम लक्ष्मण (Raam Laxman) ने दादा कोंडके की कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी संगीत दिया। उन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी की 75 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App