मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन, कोलकाता के अस्पताल में थीं भर्ती

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां का कोरोना से निधन (Arijit Singh Mother died) हो गया है। संक्रमण की वजह से उनकी सेहत लगातार खराब हो रही थी।

Arijit Singh

सुबह अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह वो कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी।

मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां का कोरोना से निधन (Arijit Singh Mother died) हो गया है। संक्रमण की वजह से उनकी सेहत लगातार खराब हो रही थी, जिसकी बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं इलाज के दौरान उन्होंने 20 मई को दम तोड़ दिया। अरिजीत सिंह अपनी मां के काफी करीब थे। उनकी मौत से सिंगर को बड़ा धक्का लगा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मई की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने लगी और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से ECMO पर थीं और उनकी हालत क्रिटिकल थी। लाख कोशिशों के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।

Jharkhand: नक्सल प्रभावित सिमडेगा के इस गांव में पहुंचेगा विकास, अधिकारियों ने लिया जायजा

बता दें कि 6 मई को एक्ट्रेस स्वास्तिका ने अरिजीत की मां के लिए ब्लड डोनर की मांग की थी। ‘दिल बेचारा’ फेम एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने ट्वीट किया था।

ये भी देखें-

ट्वीट में स्वास्तिका ने लिखा था कि गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A-ve ब्‍लड की जरूरत है। वो Amri Dhakuria में एडमिट हैं। फिल्म मेकर श्रीजित मुखर्जी ने भी लोगों से रिक्वेट की थी। उन्होंने बंगाली में ट्वीट कर अरिजीत सिंह की मदर के लिए मदद मदद मांगी थी। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें