अफगानिस्तान के हालात पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की चिंता, जानें किसने क्या कहा?

दुनियाभर के लोग अफगानिस्तान के हालात पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स ने भी वहां के हालातों पर चिंता जताई है।

Afghanistan

अनुष्का, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर, स्वरा भास्कर, सुनील शेट्टी, शेखर कपूर और फरहान अख्तर जैसे बॉलीवुड (Bollywood) सितारों ने सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान (Afghanistan) को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान (Taliban) का कब्जा होने के बाद से वहां लोगों में खौफ है। लेग देश छोड़कर भाग रहे हैं। सामने आ रही तस्वीरों को देखकर दिल दहल जाते हैं। दुनियाभर के लोग अफगानिस्तान के हालात पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स ने भी वहां के हालातों पर चिंता जताई है।

अनुष्का, हेमा मालिनी, जावेद अख्तर, स्वरा भास्कर, सुनील शेट्टी, शेखर कपूर और फरहान अख्तर जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू के लिए वायुसेना का विमान तैयार, क्लियरेंस मिलने का इंतजार

शेखर कपूर ने ट्वीट कर लिखा है, ” अफगानिस्तान के लोगों के लिए खास प्रार्थन। विदेशी ताकतों के कोलोनियल महत्वाकांक्षाओं के लिए एक देश को तोड़ा गया और बर्बाद कर दिया गया है।”

वहीं, सुनील शेट्टी लिखते हैं, “अफगानिस्तान से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर बहुत, बहुत परेशान हूं। बस हमारे और हमारे जैसे पुरुष, महिलाएं और बच्चे जीवित रहने की कोशिश कर रहे हैं। #प्रार्थना मानवता के लिए #प्रार्थना शांति के लिए। #HealTheWorld के लोग। यह हमारी एकमात्र दुनिया है।”

हेमा मालिनी ने अफगानिस्तान की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा, “‘यह देखकर बहुत दुख होता है कि यह क्या हो रहा है और लोगों को देश से भागने की कोशिश करते हुए देखना भयावह है। हवाई अड्डे पर वह पागलों की तरह भीड़ बहुत डरावनी है।”

वहीं, प्रिति जिंटा लिखती हैं, ” ‘हमारे बहुत सारे भारतीय भाई-बहन और दूसरे देश के लोग अफगान‍िस्तान में फंसे हुए हैं। उम्मीद है उन्हें जल्द से जल्द सुरक्ष‍ित घर वापस लाया जाए। वहां के वीड‍ियोज देख मेरा दिल टूट गया है। ऊपरवाला उनका साथ दे।”

शबाना आजमी लिखती हैं, “इतिहास ने हमें सिखाया है कि धर्मान्ध लोग पहले धर्म के नाम पर संस्कृति पर हमला करते हैं। याद है कि कैसे तालिबान ने छठीं शताब्दी में बामियां बुद्धाज को ध्वस्त कर दिया था। यह क्रूरता की ओर इशारा करता है।”

गीतकार जावेद अख्तर का गुस्सा तो अमेरिका पर ही फूट पड़ा उन्होंने कहा, “ये अमेरिका कैसी महाशक्ति है जो तालिबान के बर्बर लोगों को खत्म नहीं कर सका और महिलाओं को कट्टरपंथियों के आगे छोड़ दिया, सभी पश्चिमी देशों पर शर्म आती है जो खुद को मानवाधिकार का रक्षक समझते हैं।”

स्वरा भास्कर ने लिखा ,”अफगान के लोगों को भेड़ियों के हवाले कर दिया गया है। तालिबान अपने बल और शक्ति से महिलाओं पर क्रूरता करता है वो हत्यारे हैं और महिलाओं से नफरत करते हैं।”

वहीं, फरहान अख्तर ने ट्वीट कर लिखा, “दुनिया की ताकतों को अभी सिर्फ ये सोचना चाहिए कि मासूम अफगानियों को कैसे बचाया जाए, ये आने वाले दिनों में नहीं बल्कि अभी करना होगा।”

सोनू सूद ने अफगान लोगों का हौसला बढ़ाते हुए लिखा, “मजबूत रहिए, पूरी दुनिया आपके लिए प्रार्थना कर रही है।”

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें