चोरी फिर सीनाजोरी, मुंह की खाने पर पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी, PoK से हटाए 50 चीनी नागरिक

पाकिस्तान ने अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक पनबिजली प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे 50 से ज्यादा चीनी नागरिकों को वहां से हटा दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि चीनी नागरिक नीलम और झेलम नदी पर एक डैम को बनाने के प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे थे।

संघर्षविराम उल्लंघन, बिना उकसावे की फायरिंग, नियंत्रण रेखा पर फायरिंग, LoC, PoK, पाकिस्तान ने चीनी नागरिकों को हटाया, भारतीय सुरक्षा बल

पाकिस्तान ने PoK से हटाए 50 चीनी नागरिक। सांकेतिक तस्वीर।

पड़ोसी देश पाकिस्तान का फितूर भी गजब है। पहले तो खुद एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन करता है। अपने सैनिकों को खोता है और फिर खुद ही कराहने भी लगता है। ऐसा ही कुछ फिर हुआ है। दरअसल, LoC पर पाकिस्तान इन दिनों बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर रहा है। वह रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना रहा है। भारतीय सुरक्षा बल भी उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मंगलवार को पाकिस्तान के 2 जवान भी मारे गए जबकि भारत का एक जवान शहीद हो गया था। हाल ही में पाकिस्तानी रेंजरों की फायरिंग में सीमा से सटे गांव में एक 10 दिन की नवजात की मौत हो गई थी। भारत और पाकिस्तान दोनों ही एक दूसरे पर संघर्षविराम के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में पाकिस्तान ने अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में एक पनबिजली प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे 50 से ज्यादा चीनी नागरिकों को वहां से हटा दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि चीनी नागरिक नीलम और झेलम नदी पर एक डैम को बनाने के प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे थे। नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से हो रही फायरिंग को देखते हुए पाकिस्तानी अधिकारियों ने चीनी नागरिकों को प्रॉजेक्ट साइट से मंगलावर देर रात हटा दिया।

अनंतनाग: जैश के दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

डॉन अखबार ने स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अख्तर अयूब के हवाले से बताया कि अधिकारियों को नीलम और झेलम नदियों के संगम पर PoK में बनाए जा रहे बांध पर काम कर रहे चीनी लोगों को मंगलवार देर रात उस समय हटाना पड़ा जब गोलीबारी शुरू हो गई। स्थानीय अधिकारी राजा शाहिद महमूद ने बताया कि भारतीय सुरक्षाबलों ने पिछले 24 घंटे में अंधाधुंध गोलीबारी की जिसके बाद कर्मचारियों से स्थान खाली कराने का फैसला किया गया। गोलीबारी में एक महिला और एक बच्चे समेत तीन लोग मारे गये हैं तथा 31 अन्य घायल हुए हैं।

चोरी और सीनाजोरी की तर्ज पर पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को चेतावनी दी कि वह भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर किये जा रहे कथित संघर्षविराम उल्लंघन का जवाब देगी और आम नागरिकों की जिंदगियां बचाने के लिए कदम उठाएगी। यानी खुद ही सीजफायर तोड़ा और जब अपने पर बन आई तो गीदड़भभकी पर उतर आया।

नक्सलियों से लोहा लेने वाले जवानों को मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें