Jharkhand: 2 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, 20 सालों से फैला रही थी दहशत

गिरिडीह पुलिस को नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस (Police) ने यहां 24 जुलाई को एक खूंखार महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला नक्सली भाकपा माओवादी संगठन की एरिया कमांडर (Woman Naxali Commander) है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने इस बात की जानकारी दी।

Woman Naxali Commander

गिरिडीह से गिरफ्तार महिला नक्सली कमांडर।

झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह पुलिस को नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस (Police) ने यहां 24 जुलाई को एक खूंखार महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला नक्सली भाकपा माओवादी संगठन की एरिया कमांडर (Woman Naxali Commander) है। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने इस बात की जानकारी दी।

एसपी के मुताबिक, पुलिस को भाकपा माओवादी संगठन की एरिया कमांडर (Woman Naxali Commander) सुनीता उर्फ कौशल्या रमा खुखरा थाना के गमहरा गांव के जंगली इलाकों में मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। यह भी पता चला था कि नक्सलियों (Naxalites) के साथ एक बैठक कर वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

छत्तीसगढ़: हिंसा का रास्ता छोड़कर अब खेती करेगा नक्सलियों का ये समूह, प्रशासन ने दिया नया ट्रैक्टर

महिला सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ कर पकड़ा: इसकी सूचना मिलते ही सीआरपीएफ (CRPF) और जिला पुलिस (Police) की एक संयुक्त टीम गठित कर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस सर्च अभियान के दौरान गमहरा के जंगलों में पहुंचने पर एक संदिग्ध महिला दिखी। पुलिस टीम को आता देख वह भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन, सर्च टीम की महिला सुरक्षाकर्मियों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।

पकड़ी गई महिला से पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सुनीता उर्फ कौशल्या बताया। वह बोकारो जिले के चेतेकरना थाना के चतरो चट्टी की रहने वाली है। पूछताछ में उसने बताया कि वह भाकपा माओवादी के नक्सली संगठन में एरिया कमांडर (Woman Naxali Commander) के पद पर है और आरसीएम संतोष महतो उर्फ संजय महतो की पत्नी है।

Jharkhand: टेरर फंडिंग मामले में NIA को मिली बड़ी कामयाबी, गिरिडीह से 25 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

20 सालों से लाल आतंक की दुनिया में है सक्रिय: जानकारी के अनुसार, यह महिला नक्सली कमांडर (Woman Naxali) साल 2000 से ही नक्सल गतिविधियों में शामिल है। यह महिला नक्सली गिरफ्तार हो चुके हार्डकोर नक्सली नवीन मांझी के दस्ते की मुख्य सदस्य रह चुकी है। नक्सली नवीन मांझी की गिरफ्तारी के बाद वह आरसीएम संतोष महतो उर्फ अजय महतो के टीम में शामिल हुई। संतोष महतो की टीम में भी वह सक्रिय सदस्य थी। हाल के दिलों में वह झुमरा, कसमार और पारसनाथ के इलाकों में संगठन के विस्तार के लिए काम कर रही थी।

इन वारदातों में रही है शामिल: गिरफ्तार महिला नक्सली कमांडर साल 2008 में गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ी में हुए मुठभेड़ में शामिल थी। साल 2010 में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पूर्णानगर गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया को बारूदी सुरंग लगाकर एसआईएस के वाहन को विस्फोट कर उड़ाने की घटना में भी इसका हाथ रहा है। इस वारदात में 5 सिक्योरिटी गार्ड शहीद हो गए थे। इसके अलावा, वह आगजनी और हत्या की कई घटनाओं में भी शामिल रही है। इस महिला नक्सली (Woman Naxali) के खिलाफ बोकारो जिले में 9 और गिरिडीह जिले में चार मामले दर्ज हैं।

ये भी देखें

2 लाख की इनामी: गिरफ्तार महिला नक्सली कमांडर (Woman Naxali Commander) पर झारखंड सरकार की ओर से 2 लाख का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है कि इस महिला नक्सली से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली हैं, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उम्मीद है कि इसकी निशानदेही और इसके बयान के आधार पर आगे कई अहम सुराग भी मिल सकते हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें