स्वतंत्रता दिवस पर इन 5 गानों को सुनकर गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, इनमें से एक लता मंगेशकर ने गाया

74वें स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर आप देशभक्ति के गीत सुन सकते हैं। आप परिवार के साथ मिलकर गीतों का आनंद ले सकते हैं।

Independence Day 2020

Independence Day 2020: कई देशभक्ति गाने तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर न केवल गर्व महसूस होता है कि बल्कि रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व है। इस दिन भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत इस साल अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 1947 को भारत को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी और यही कारण है कि 15 अगस्त का दिन हर किसी के लिए बेहद खास है। कोरोना संकट के चलते इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद ही अलग होने वाला है। इसबार ज्यादा रौनक देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि देशभर में जश्न मनाया जाएगा लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए।

इस खास मौके पर आप देशभक्ति के गीत सुन सकते हैं। आप परिवार के साथ मिलकर गीतों का आनंद ले सकते हैं। कई गीत तो ऐसे हैं जिन्हें सुनकर आप देशभक्ति में पूरी तरह से डूब जाएंगे। इन गीतों को सुनकर न केवल गर्व महसूस होता है कि बल्कि रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देख सकते हैं देशभक्ति की ये फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

यूं तो बॉलीवुड में कई देशभक्ति के गीत गाए गए हैं लेकिन आज हम आपको कुछ उन चुनिंदा गीतों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें लोगों ने बहुत प्यार दिया और लगभग हर स्वतंत्रता दिवस पर इन्हें बजाया जाता है।

1. ऐ मेरे वतन के लोगों: यह गीत मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने गाया है। एक हिन्दी देशभक्ति गीत है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और जिसे सी रामचंद्र ने संगीत दिया था। ये गीत 1962 के चीनी आक्रमण के समय मारे गए भारतीय सैनिकों को समर्पित था। अगर यूं कहा जाए कि इस गीत के बिना स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘अधूरा’ सा महसूस होता है तो गलत नहीं होगा।

2. मेरा रंग दे बसंती चोला: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की 2002 में आई फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’ के इस गीत की अलग ही पहचान है। इस गीत को सुनकर हर देशवासी को भारतवासी होने पर गर्व महसूस होता है। इस गीत को सुनकर देश के लिए कुछ करने का जज्बा और हौसला अपने आप महसूस होता है। मशहूर सिंगर सोनू निगम ने इस गाने के गया है।

3. मां तुझे सलाम: ए आर रहमान का प्रसिद्ध देशभक्ति गाना ‘मां तुझे सलाम’ को आज शायद ही कोई हिन्दुस्तानी भुला पाएगा। इस गाने की धुन हर देशभक्त के रोंगटे खड़े करने पर मजबूर कर देती है। 2014 में एआर रहमान ने वंदे मातरम अलबम रिलीज किया. इस गाने ने देशभक्ति को एक नई आवाज दे दी। ये एआर रहमान की आवाज थी। उनका ये गाना देशभक्ति गानों की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच चुका है।

4. ऐ वतन ऐ वतन: 1965 में आई फिल्म शहीद का यह गाना आज भी बेहद लोकप्रिय है। इस फिल्म में भगत सिंह के जीवन के बारे में बताया गया था। मनोज कुमार की इस फिल्म का यह गाना वर्षों बाद भी काफी लोकप्रिय है।

5. मेरे देश की धरती: 1967 में आई फिल्म ‘उपकार’ का यह गाना भी बेहद लोकप्रिय है। इस गीत के बोल आज भी कई देशवासियों के मुंह पर रटे हुए रहते हैं। इस गाने को महेंद्र कपूर ने गया था। गाने को सुनते ही हर देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। इस गाने को सर्वश्रेष्ठ गीत (Best Lyricist) और बेस्ट प्लेबैक मेल सिंगर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें