सांकेतिक तस्वीर।
मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों (Naxalites) के निशाने पर पुलिस के मुखबिर हैं। नक्सलियों ने 7 लोगों की लिस्ट बनाई है जो पुलिस की मुखबिरी का काम करते हैं।
मुंगेर: बिहार में पुलिस की कार्रवाइयों के बावजूद नक्सली (Naxalites) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। वह अपनी गतिविधियों को तेज कर रहे हैं।
खबर मिली है कि बिहार के पुलिस मुख्यालय ने बांका के जंगलों में नक्सलियों के मूवमेंट की बात कही है और सतर्क रहने के लिए कहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों (Naxalites) के निशाने पर पुलिस के मुखबिर हैं। नक्सलियों ने 7 लोगों की लिस्ट बनाई है जो पुलिस की मुखबिरी का काम करते हैं।
झारखंड: सरकार की पुनर्वास नीति का असर, 10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर
मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि बिहार-झारखंड स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े नक्सली कमांडर ने पुलिस मुखबिरों की हत्या की साजिश रची है। इसलिए पुलिस मुख्यालय ने संबंधित जिलों के एसपी और डीआईजी रेंज के अधिकारियों को सतर्कता बरतने के लिए कहा है।
नक्सलियों की लिस्ट में लखीसराय, मुंगेर और बांका जिले के मुखबिर हैं। खबर के मुताबिक, लखीसराय के 4, मुंगेर के 2 और बांका के एक व्यक्ति को पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सली अपना निशाना बना सकते हैं। ये सूचना खुफिया विभाग से मिली है।
वहीं खबर ये भी है कि बांका जिले के बेलहर के बिरमा के जंगल में नक्सलियों के 10 से ज्यादा हथियारबंद दस्ते सक्रिय हैं। वे गांवों में घूम रहे हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App