भारतीय सेना में हुआ बड़ा बदलाव, पहली बार 5 महिला अधिकारियों को कर्नल पद पर मिला प्रमोशन

भारतीय सेना के इतिहास में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय सेना में 26 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली 5 महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

Indian Army

सांकेतिक फोटो

भारतीय सेना (Indian Army) ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोर ऑफ सिग्नल, कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) और कोर ऑफ इंजीनियर्स के साथ जुड़ी महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर मंजूरी दी गई है।

नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) के इतिहास में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय सेना में 26 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली 5 महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

भारतीय सेना (Indian Army) ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोर ऑफ सिग्नल, कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स (ईएमई) और कोर ऑफ इंजीनियर्स के साथ जुड़ी महिला अधिकारियों को कर्नल के पद पर मंजूरी दी गई है।

छत्तीसगढ़: सुकमा और दंतेवाड़ा में एक-एक लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, इनमें से एक ने किया था कलेक्टर को अगवा

अभी तक कर्नल के पद प्रोन्नति केवल चिकित्सा कोर, न्यायाधीश महाधिवक्ता और सेना शिक्षा कोर के लिए होती थी। हालांकि भारतीय सेना द्वारा अब उठाए गए इस कदम को जेंडर इक्वेलिटी की दिशा में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।

कर्नल रैंक पर प्रमोशन पाने वाली इन महिला अधिकारियों का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सरदाना, ईएमई कोर से लेफ्टिनेंट कर्नल सोनिया आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल नवनीत दुग्गल और कोर ऑफ इंजीनियर्स से लेफ्टिनेंट कर्नल रीनू खन्ना और लेफ्टिनेंट कर्नल रिचा सागर है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें