छत्तीसगढ़: सुकमा और दंतेवाड़ा में एक-एक लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, इनमें से एक ने किया था कलेक्टर को अगवा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष 35 वर्षीय सुखराम कवासी को गिरफ्तार किया है।

naxali

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कलेक्टर के अपहरण में शामिल नक्सली (Naxali) समेत एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी सुकमा और दंतेवाड़ा जिले से हुई है।

छत्तीसगढ़: सुकमा पुलिस और DRG को बड़ी सफलता, एक लाख का इनामी नक्सली (Naxali) रवा गंगा गिरफ्तार

बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष 35 वर्षीय सुखराम कवासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सली (Naxali) सुखपाल कवासी को कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकपाल गांव के जंगल में गिरफ्तार किया गया है। कवासी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

वहीं सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस महीने की 19 तारीख को पुलिस ने बड़ेसट्टी गांव में ग्रामीणों की बैठक ली थी। वापसी के दौरान जब पुलिस दल गश्त पर था तब एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने लगा। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम रवा गंगा बताया। गंगा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सली (Naxali) रवा गंगा पर 12 अप्रैल 2012 में सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण व अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें