Baby TAR: AK-47 का छोटा वर्जन है यह स्वदेशी असॉल्ट राइफल, जानें इसकी खूबियां

भारत में सबसे छोटा असॉल्ट राइफल बनाया गया है। इसका नाम बेबी टार (Baby TAR) है। ये पूरी तरह से स्वदेशी है। इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री तिरुचिरापाली द्वारा बनाया गया यह हथियार, एके -47 का एक कॉम्पैक्ट वर्जन है।

Baby TAR

Baby TAR

बेबी टार (Baby TAR) में AK-47 की गोलियां डाली जा सकती हैं। यानी 7.62X39 मिलीमीटर की कार्टिज। पूरी तरह भारत में विकसित हुई है।

भारत में सबसे छोटा असॉल्ट राइफल बनाया गया है। इसका नाम बेबी टार (Baby TAR) है। ये पूरी तरह से स्वदेशी है। इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्री तिरुचिरापाली द्वारा बनाया गया यह हथियार, एके -47 का एक कॉम्पैक्ट वर्जन है। इंडियान आर्मी द्वारा इसका सफल परीक्षण भी कर लिया गया है। बेबी टार का पूरा नाम है बेबी त्रिची असॉल्ट राइफल (Baby Trichy Assault Rifle)।

फिलहाल, भारतीय सेना (Indian Army) के साथ इसके अनाधिकारिक ट्रायल्स चल रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगाए गए लॉकडाउन में त्रिची ऑर्डनेंस फैक्ट्री ने इसके दर्जनों प्रोटोटाइप निकाले हैं। फिलहाल इसके तीन प्रोटोटाइप मौजूद हैं। हर प्रोटोटाइप ने अब तक बिना रुके 2000 गोलियां दागी हैं। यानी इसकी फायरिंग कैपेबिलिटी बेहद उम्दा है।

चीन की सेना भी मानती है ब्रह्मोस का लोहा, जानें क्या होती है सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल

बेबी टार (Baby TAR) में AK-47 की गोलियां डाली जा सकती हैं। यानी 7.62X39 मिलीमीटर की कार्टिज। पूरी तरह भारत में विकसित हुई असॉल्ट राइफल बेबी टार (Baby TAR) जो बेहद छोटी और घातक है। यह लैपटॉप के आकार की राइफल है।

यह एक मिनट में 700 गोलियां दाग सकती है। त्रिची ऑर्डनेंस फैक्ट्री (Trichy Ordnance Factory) ने यह बेहद छोटी असॉल्ट राइफल बनाई है। यह AK-47 का छोटा वर्जन है। इसमें से AK-47 की गोलियां भरी जा सकती हैं। यह एक मिनट में 700 गोलियां दागती है। त्रिची ऑर्डनेंस फैक्ट्री साल 2017 से इसका उत्पादन कर रही है।

झारखंड: यूएस मेड राइफल के साथ TSPC का नक्सली गिरफ्तार, 2680 कारतूस बरामद

कुछ समय पहले ही भारतीय सेना ने 9X19 मिलीमीटर की कार्बाइन का प्रदर्शन किया था। उसके बाद यह हथियार आने से भारतीय सेना और सुरक्षाबल नजदीकी लड़ाइयों में इसका सटीकता से उपयोग कर सकते हैं। इस राइफल का वजन बिना गोलियों के 2.7 किलोग्राम है। यह AK-47 से एक किलोग्राम हल्की है। यह मोनोब्लॉक रिसीवर है। इसके निचले हिस्से शॉकप्रूफ पॉलीमर से बने हैं।

ये भी देखें-

इसके अलावा दो पिकैटिनी रेल्स बंदूक के ऊपर की तरफ हैं, जिसपर दुनिया में मौजूद कई साइट्स और स्कोप लगाए जा सकते हैं। इसमें AK-47 की तरह ही 30 राउंड वाली घुमावदार बॉक्स मैगजीन लगती है। इसका बैरल यानी नली 16 इंच से घटाकर 8.3 इंच का कर दिया गया है। इससे इसकी रेंज पर कोई असर नहीं पड़ा। यह 150 मीटर तक सटीक निशाना लगाती है। बेबी टार (Baby TAR) के बट को फोल्ड भी किया जा सकता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें