कोरोना के बाद चीन में एक और वायरस की दस्तक, 7 लोगों की मौत, तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोग संक्रमित हैं। वहीं जियांग्सू प्रांत में 37 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की ख़बर है।

new virus China

new virus China

सबसे पहले एसएफटीएस वायरस से एक महिला संक्रमित हुई थी। वह जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की रहने वाली थी। महिला को शुरुआती लक्षणों में खांसी व बुखार हुआ था। अस्पताल में एक महीने इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।

चीन से निकले कोरोना वायरस (Corona Virus) से पूरी दुनिया परेशान है। सभी देशों के वैज्ञानिक कोरोना (Corona Virus) की वैक्सीन खोजने में लगे हुए हैं। इस बीच चीन में एक नए वायरस की बात सामने आ रही है। चीन में इस नई संक्रामक बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। कई अन्य लोग बीमार भी हुए हैं। अगर ऐसा ही रहा तो चीन बीमारियों का जन्मदाता देश बन जाएगा।

चीन में इस नए संक्रमण को एसएफटीएस वायरस का नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसएफटीएस संक्रमण इंसानों से इंसानों में फैल सकता है। चीन में यह वायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोग संक्रमित हैं। वहीं जियांग्सू प्रांत में 37 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की ख़बर है।

सबसे पहले एसएफटीएस वायरस से एक महिला संक्रमित हुई थी। वह जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की रहने वाली थी। महिला को शुरुआती लक्षणों में खांसी व बुखार हुआ था। अस्पताल में एक महीने इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे मनोज सिन्हा, जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा

एसएफटीएस वायरस की पहचान पहली बार वर्ष 2011 में की गई थी। उस समय यह इतना खतरनाक नहीं था। वायरोलोजिस्ट बताते हैं कि यह पशुओं से इंसान में फैलता है। पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले कीड़े (टिक) के जरिए यह इंसानों तक पहुंचता है। जिसके बाद संक्रमित व्यक्ति से दूसरे लोगों में फैलना शुरू हो जाता है। इससे पहले उत्तरी चीन में ब्यूबानिक प्लेग आया था। जिससे पश्चिमी मंगोलिया में एक 15 साल के लड़के की मौत हो गई थी। ब्यूबानिक प्लेग का कारण मरमैट (Marmot) का मांस बताया गया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना संक्रमण  (Corona Virus) के लिए चीन को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि चीन को इसे रोकना चाहिए था। कोरोना वायरस को पूरी दुनिया में नहीं फ़ैलाना चाहिए था। चीन इसे रोक सकता था, पर उसने ऐसा नहीं किया। चीन लगातार अपनी करतूतों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

यह भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें