जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे मनोज सिन्हा, जीसी मुर्मू ने दिया इस्तीफा

बीते बुधवार को अचानक ही जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे स्वीकार कर लिया।

Manoj Sinha

Manoj Sinha

मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्यमंत्री व संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। वह गाजीपुर के निवासी हैं और गाजीपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से अनुच्छेद-370 को हटाए हुए एक साल पूरा हो गया। बीते साल इसे 5 अगस्त को पूर्ण राज्य से केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। इस दौरान गिरीश चंद्र मुर्मू  को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया था।

लेकिन बीते बुधवार को अचानक ही जीसी मुर्मू ने इस्तीफा दे दिया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे स्वीकार कर लिया।

अब भारतीय जनता पार्टी के मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के उपराज्यपाल पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को मनोज सिन्हा की नियुक्ति का ऐलान किया गया है।

बता दें कि जब जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) पूर्ण राज्य था तब इसके राज्यपाल सत्यपाल मलिक थे। इसके बाद जब ये केंद्र शासित प्रदेश बना तो नया राज्यपाल जीसी मुर्मू  को बनाया गया। जीसी मुर्मू  प्रधानमंत्री मोदी के खास माने जाते हैं। मुर्मू  गुजरात के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सिखाया कड़ा सबक

मनोज सिन्हा कौन हैं ?

मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं। वह गाजीपुर से सांसद भी रह चुके हैं। 2017 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले मनोज सिन्हा को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही थी। मनोज सिन्हा भारतीय जनता पार्टी से रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उन्हे बड़ा झटका लगा, वह गाजीपुर से लोकसभा का चुनाव हार गए। पर भारतीय जनता पार्टी में मनोज सिन्हा ने अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी के चहेते नेताओं में मनोज सिन्हा का नाम भी आता है।  

यह भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें