कारगिल युद्ध में चुनौतियां थीं बड़ी, पर सेना के हौसलों के आगे सारी हुईं पस्त

पाकिस्तान जिन पोस्टों पर था वहां से सैनिकों के मूवमेंट और स्ट्रैटजी को पहले ही जाना जा सकता था। पाकिस्तान ने कारगिल के ऊंचाई वाले सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर धोखे से कब्जा किया हुआ था।

Kargil War

Kargil War (File Photo)

Kargil War 1999: पाकिस्तान जिन पोस्टों पर था वहां से सैनिकों के मूवमेंट और स्ट्रैटजी को पहले ही जाना जा सकता था। पाकिस्तान ने कारगिल के ऊंचाई वाले सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर धोखे से कब्जा किया हुआ था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) लड़ा गया था। इस युद्ध में पाकिस्तान को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने कारगिल के ऊंचाई वाले सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों पर धोखे से कब्जा किया हुआ था।

युद्ध (Kargil War) की शुरुआत  8 मई, 1999 से हुई थी। इसी दिन पाकिस्तानी फौजियों और कश्मीरी आतंकियों को कारगिल की चोटी पर देखे जाने की पुष्टि हुई थी। एक चरवाहे ने सेना (Indian Army) को घुसपैठ की जानकारी दी थी। दुश्मनों की ओर से 5000 से ज्यादा सैनिक कारगिल पर चढ़ाई के लिए भेजे गए थे।

Kargil War: जब 80mm की तोप से लैस तीन विमानों ने की थी ताबड़तोड़ बमबारी

भारतीय सेना के सामने यही सबसे बड़ी चुनौती थी कि वे इन पोस्टों को अपने कब्जे में वापस कैसे ले। पाकिस्तान जिन पोस्टों पर था वहां से सैनिकों के मूवमेंट और स्ट्रैटजी को पहले ही जाना जा सकता था। कई मौकों पर हमारे सैनिक लड़ते हुए हताहत हुए क्योंकि दुश्मन उन्हें पहले ही देख लेते थे।

ये भी देखें-

इस वजह से सैनिक चुपके से रात के वक्त रास्ता नापते थे और दुश्मनों के इलाकों तक पहुंचते थे। रात में किसी को भनक न लगे इसके लिए गुपचुप तरीके से हथियारों को ढोया जाता था। गुपचुप तरीके से खाना खाया जाता था। जैसे ही दुश्मन के इलाके में कदम रखा जाता तो फायरिंग शुरू कर दी जाती। ऐसे कई मौकों पर सैनिकों ने दुश्मनों के कब्जे वाली पोस्ट को एक-एक कर के छुड़वाया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें