कारगिल युद्ध से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच क्या चल रहा था? कैसे बढ़ा संघर्ष

Kargil War: 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई सैन्य संघर्ष होते रहे। दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण की वजह से भी तनाव और बढ़ गया था।

Kargil War

File Photo

Kargil War: 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई सैन्य संघर्ष होते रहे। दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण की वजह से भी तनाव और बढ़ गया था। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी युद्ध 1999 में लड़ा गया था। 

भारत और पाकिस्तान के बीच अबतक चार बार युद्ध लड़े जा चुके हैं। पाकिस्तान को हर बार हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्तान हार के बावजूद भारत के सामने फिर से बेइज्जती करवाने के लिए खड़ा हो जाता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी युद्ध 1999 (Kargil War) में लड़ा गया था। 1999 से पहले 1971 में युद्ध लड़ा गया था। अब सवाल यह है कि 1971 में हार के बाद पाकिस्तान फिर क्यों भारत के सामने जंग के मैदान में उतर गया? यानी कि दोनों देशों के बीच 1971 के बाद किन मुद्दों पर असंतोष था?

कारगिल युद्ध में चुनौतियां थीं बड़ी, पर सेना के हौसलों के आगे सारी हुईं पस्त

दरअसल, 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद भी कई सैन्य संघर्ष होते रहे। दोनों देशों द्वारा परमाणु परीक्षण की वजह से भी तनाव और बढ़ गया था। स्थिति को शांत करने के लिए दोनों देशों ने फरवरी, 1999 में लाहौर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

वहीं, सीजफायर उल्लंघन और सैनिकों का शहीद होना भी दोनों देशों को युद्ध की दहलीज पर ले गया। इनके अलावा पाकिस्तान का कश्मीर राग न छोड़ना। किसी न किसी तरीके से कश्मीर हड़पने की चाह पाकिस्तान के साथ भारत को युद्ध के मैदान में ला खड़ा करती है।

ये भी देखें-

पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध (Kargil War) से पहले ऑपरेशन बद्र की नापाक साजिश रची थी, जिसमें वह कारगिल की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पोस्टों पर कब्जा कर बैठ गया था। वहीं, पिछली तीन हार से परेशान इस युद्ध के जरिए जीत की आस में बैठ था। लेकिन इस बार भी उसे हार ही नसीब हुई थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें