गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल – जिसने मिसाइलों के बीच घायल जवानों को किया था एयरलिफ्ट

गुंजन सक्सेना: 1999 में गुंजन की पोस्टिंग 132 फॉरवर्ड एरिया कंट्रोल में की गई थी। उनकी उम्र तब मात्र 25 वर्ष थी। 1975 में जन्मीं गुंजन पायलटों के दल में एकमात्र महिला थीं।

Gunjan Saxena

Gunjan Saxena: कारगिल युद्ध में चीता हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली गुंजन सक्सेना।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxena) ने कारगिल वॉर में निडर होकर चीता हेलीकॉप्टर उड़ाया। महिला पायलट के इस तरह का साहस दिखाने पर उन्हें वीरता, साहस और देशप्रेम के लिए शौर्य पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

कारगिल युद्ध 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ा गया था। युद्ध में भारत के जवानों ने अपनी शौर्य गाथा का ऐसा लोहा मनवाया जिसे याद कर आज भी दुश्मन देश भयभीत होता है। जब-जब भारत और पाकिस्तान का युद्ध के मैदान में आमना-सामना हुआ है पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा है। यूं तो कारगिल के कई हीरो हैं लेकिन एक महिला जवान भी हैं जिन्होंने अपनी बहादुरी के जरिए दुश्मनों को धूल चटाई।

महिला जवान का नाम हैं गुंजन सक्सेना 1999 में गुंजन की पोस्टिंग 132 फॉरवर्ड एरिया कंट्रोल में की गई थी। उनकी उम्र तब मात्र 25 वर्ष थी। 1975 में जन्मीं गुंजन पायलटों के दल में एकमात्र महिला थीं। वह पहली महिला पायलट थीं जो वॉर जोन में गईं। युद्ध के दौरान उन्होंने ने युद्ध क्षेत्र में निडर होकर चीता हेलीकॉप्टर उड़ाया था। इस दौरान वह द्रास और बटालिक की ऊंची पहाड़ियों से जवानों को सुरक्षित वापस लेकर आई थीं।

कैप्टन विक्रम बत्रा: एक परमवीर जो साथी की जान बचाकर खुद शहीद हो गया

ये सुनने में जितना आसान लग रहा असल में उतना था नहीं। दरअसल, वह चीता हेलीकॉप्टर उड़ा रही थीं और ये हेलिकॉप्टर अपॉचे या अन्य हेलीकॉप्टर की तरह वॉर लाइफ हेलीकॉप्टर नहीं होते। पाकिस्तानी सैनिकों के पास स्ट्रिंगर मिसाइल थीं। इन मिसाइलों को कंधे पर रखा ही चलाया जाता है। दुश्मन देश की सेना उनके हेलिकॉप्टर पर यहीं मिसाइलें दाग रहे थे लेकिन निशाना सही न होने के चलते दुश्मन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सके।

इन सब चुनौतियों के बीच गुंजन सक्सेना ने अपना काम बेहद ही स्मार्ट तरीके से किया। इस दौरान उन्होंने साहस का परिचय देते हुए कई घायल सैनिकों को वहां से एयरलिफ्ट किया और जरूरी सामान पहुंचाया। महिला पायलट के इस तरह का साहस दिखाने पर उन्हें वीरता, साहस और देशप्रेम के लिए शौर्य पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। गुंजन सक्सेना के परिवार में पिता और भाई भी सेना के लिए सेवाएं दे चुके हैं। गुंजन सक्सेना 44 की उम्र में एयरफोर्स से रिटायर हुईं थीं।

यह भी पढ़े: क्यों हुआ था कारगिल युद्ध! उंचाई पर होने के बावजूद भारतीय सेना ने दुश्मन पाक को कैसे हराया

करन जौहर ने गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर एक फिल्म बनाई है। इस फिल्म का नाम है ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल’ (Gunjan Saxena The Kargil Girl)। फिल्म में गुंजन का किरदार जाह्नवी कपूर निभा रही हैं।

यहां देखें वीडियो-

जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से जुड़ा अपना एक लुक शेयर किया है। 

इसके साथ ही जाह्नवी ने यह बताया है कि उनकी ये फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर के लुक के साथ, फिल्म में उनके भाई का रोल प्ले करने जा रहे अंगद बेदी का भी लुक सामने आया है।

फिल्म में जाह्नवी कपूर, अंगद बेदी, मानव विज के अलावा पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पंकज फिल्म में जाह्नवी के पिता का रोल कर रहे हैं। फिल्म के फिलहाल तीन नए मोशन पोस्टर रिलीज हुए हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें