Indian Army के इन हथियारों से दुश्मन खाते हैं खौफ, जानें इनकी खासियतें

सेना ने वक्त के साथ-साथ अपनी कमजोरियों पर सुधार किया है। वक्त रहते कई स्तर पर काम किए गए हैं और भारत की मौजूद सैन्य क्षमता काफी बढ़िया मानी जाती है।

Indian Army

फाइल फोटो।

Indian Army Weapons: सेना ने वक्त के साथ-साथ अपनी कमजोरियों पर सुधार किया है। वक्त रहते कई स्तर पर काम किए गए हैं और भारत की मौजूद सैन्य क्षमता काफी बढ़िया मानी जाती है।

भारत को सबसे ज्यादा खतरा अपने पड़ोसी देशों से रहता है। विशेषकर पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध जैसे हालात बने रहते हैं। पाकिस्तान को तो हर बार युद्ध में पटखनी दी गई है लेकिन चीन से सिर्फ एक युद्ध हुआ जिसमें हम हार गए थे।

सेना (Indian Army) ने वक्त के साथ-साथ अपनी कमजोरियों पर सुधार किया है। वक्त रहते कई स्तर पर काम किए गए हैं और भारत की मौजूद सैन्य क्षमता काफी बढ़िया मानी जाती है। भारत पाकिस्तान के साथ-साथ अब चीन से भी निपट सकता है।

यूं तो सेना (Indian Army) के पास कई घातक हथियार हैं लेकिन कुछ ऐसे हथियार हैं जिनका महत्व काफी ज्यादा है और ये हमेशा काम आते रहे हैं। 7.62 मिमी ईशपोर सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) इनमें से एक है। इसने 1965 और 1971 के दोनों युद्धों में हमारे जवानों को काफी हौसला दिया था। अब तक एक मिलियन से अधिक राइफल का उत्पादन किया जा चुका है।

भारत की सीमा बनेगी अचूक, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं भारतीय सैनिक

51 मिमी मोर्टार और गोला बारूद भी सेना के लिए बेहद अहमियत रखता है। यह एक पोर्टेबल हथियार है, इसमें प्रीफ्रैगमेंटेशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इनके अलावा अर्जुन एमबीटी हथियार सेना को बेहतर मारक क्षमता, उच्च गतिशीलता और उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदान करता है। यह बेहतर फायर पावर, उच्च गतिशीलता और उत्कृष्ट सुरक्षा के साथ एक अत्याधुनिक टैंक है।

इनके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल, राफेल फाइटर जेट, टी-90 (भीष्म) भी शामिल हैं। हाल में सेना के बेड़े में इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर टेक्नॉलजी वाले राफेल फाइटर जेट को भी शामिल किया गया है जो कि दुनिया के सबसे खतरनाक जेट्स में से एक है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें