Bijapur Sukma Encounter: नक्सली हमले में DRG, STF और CRPF के जवान शहीद, यहां देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर-सुकमा में एक बार फिर से कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा ने खून की होली खेली है। इस बार उसने 22 जवानों की जान ली है। बीजापुर-सुकमा के बॉर्डर पर नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद (Martyr) हो गए हैं।

Naxal Attack

File Photo

शहीदों में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के जवान शामिल हैं। यहां देखें नक्सली हमले में शहीद (Bijapur Naxal Attack Martyrs) हुए जवानों के नाम-

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर-सुकमा में एक बार फिर से कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा ने खून की होली खेली है। इस बार उसने 22 जवानों की जान ली है। बीजापुर-सुकमा के बॉर्डर पर नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद (Martyr) हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि कुख्यात नक्सली हिडमा (Hidma) को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों की टीम जंगल में घुसी थी, तभी नक्सलियों ने जवानों को घेर कर गोलीबारी कर दी। जिसमें 22 जवान शहीद हो गए। साथ ही कई जवान घायल हैं।

हिडमा: एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में नोटबुक लेकर चलता है छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का ये मास्टरमाइंड

इनमें जिला रिजर्व गार्ड (DRG), विशेष कार्य बल (STF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के जवान शामिल हैं। यहां देखें नक्सली हमले में शहीद (Bijapur Naxal Attack Martyrs) हुए जवानों की लिस्ट-

शहीद जवानों के नाम-

जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान

1. दीपक भारद्वाज, उप निरीक्षक

2. रमेश कुमार जुर्री, हेड कांस्टेबल

3. नारायण सोढी, हेड कांस्टेबल

4. रमेश कोरसा, कांस्टेबल

5. सुभाष नाइक, कांस्टेबल

6. किशोर अंदरिक, सहायक कांस्टेबल

7. संकुराम सोढी, सहायक कांस्टेबल

8. भोसाराम करतामी, सहायक कांस्टेबल

विशेष कार्य बल (STF) के जवान-

9. श्रवण कश्यप, हेड कांस्टेबल

10. रामदास कोर्राम, कांस्टेबल

11. जगतराम कंवर, कांस्टेबल

12. सुखसिंह फरास, कांस्टेबल

13. रामाशंकर पैकरा, कांस्टेबल

14. शंकरनाथ, कांस्टेबल

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशेष इकाई ‘कोबरा’ के जवान

15. दिलीप कुमार दास, निरीक्षक

16. राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल

17. शंभू राय, कांस्टेबल

18. धर्मदेव कुमार, कांस्टेबल

19. एस एम कृष्णा, कांस्टेबल

20. आर जगदीश, कांस्टेबल

21. बबलू राधा, कांस्टेबल (बस्तरिया बटालियन)

22. समैया मरावी, कांस्टेबल

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें