RIP चिंटू: मस्ती और रोमांस के लीजेंड

ऋषि कपूर साहब को सबसे पहले हमने ‘मेरा नाम जोकर’ में देखा था। एक बिल्कुल ही यंग स्कूल गोइंग स्टूडेंट। ‘मेरा नाम जोकर’ के उस मोटे से स्कूल गोइंग स्टूडेंट को देख कर कोई सोच भी नहीं सकता था आगे चल कर यही बच्चा इतना बड़ा स्टार बनेगा।

rishi kapoor, rishi kapoor death

ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन।

पहले इरफान खान (Irrfan Khan) और अब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)। दो बेहतरीन एक्टर्स की दो दिनों में मौत। बहुत ही बड़ा सदमा लगा है। बेहद दुखी हूं मैं। इरफान खान एक महान कलाकार थे। उनकी रेंज अलग थी। अलग ही किस्म का करिश्मा था उनमें। लेकिन आज बात चिंटू जी यानी ऋषि कपूर साहब (Rishi Kapoor) की। राज कपूर साहब के बेटे। इनको सबसे पहले हमने ‘मेरा नाम जोकर’ में देखा था। एक बिल्कुल ही यंग स्कूल गोइंग स्टूडेंट। ‘मेरा नाम जोकर’ के उस मोटे से स्कूल गोइंग स्टूडेंट को देख कर कोई सोच भी नहीं सकता था आगे चल कर यही बच्चा इतना बड़ा स्टार बनेगा।

साल था 1973, राज कपूर साहब की फिल्म ‘बॉबी’ आई और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोलने लगा। बॉलीवुड में जो चंद लोग ओवरनाइट स्टार बने, उनमें ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और बॉबी की उनकी को-एक्टर डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) शामिल हैं। इस जोड़ी ने भारत में यूथफुल रोमांस की नई परिभाषा गढ दी। राज कपूर साहब (Raj Kapoor) की तो अदा ही अलग थी। शानदार फिल्म मेकर थे। लेकिन इन दोनों एक्टर्स ने फिल्म में जान डाल दी। बॉबी फिल्म (Bobby Film) के डायलॉग, फिल्म गाने सबकुछ इतना फ्रेश और अट्रैक्टिंग था कि लोग दीवाने हो गए थे। लोगों में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) टाइप हेयर स्टाइल, बेल बॉटम, शर्ट को बाहर रखने का क्रेज़ हो गया। लोग पागल हो गए थे। ये वो दौर था जब रोमांस के ओरिजिनल किंग राजेश खन्ना सुपर स्टार थे। लेकिन उनको चैलेंज करते हुए एक ताजी हवा के झोंके की मानिंद ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) आए और पूरे रोमांस के जॉनर को एक तरह से टेक ओवर कर लिया।

बेडरूम में शीशे के सामने किया करते थे एक्टिंग, बचपन से ही दिखने लगे थे बड़े पर्दे पर

इसके बाद तो ऋषि कपूर ने बेहतरीन फिल्मों झड़ी लगा दी। एक के बाद उनकी फिल्में ‘रफू चक्कर, ‘खेल खेल में’ आईं।  ‘अमर अकबर एंथोनी’ में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) के साथ उनकी जोड़ी। इस फिल्म के अकबर (ऋषि कपूर) को कौन भूल सकता है। और जिस तरह से उन्होंने फिल्म में नीतू सिंह के साथ कव्वाली गाई थी, वो कमाल था। नीतू सिंह उनकी बेहतरीन को-स्टार रहीं और बाद इन दोनों की शादी भी हो गई। अमिताभ बच्चन के साथ ऐसी ही एक और मेमोरेबल फिल्म थी ‘नसीब’। ये फिल्म भी बड़ी हिट थी। अमिताभ बच्चन के साथ एक और उनकी फिल्म ‘कभी कभी’ भी खूब पॉपुलर हुई। तभी तो, ऋषि कपूर साहब के निधन की खबर सुन कर अमिताभ बच्चन का ट्वीट आया कि वह पूरी तरह टूट गए हैं।

ऋषि कपूर की एक और आइकॉनिक व कल्ट फिल्म थी, ‘कर्ज’। सुभाष घई की इस मेगा हिट के गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं। इसमें ऋषि कपूर के जो डांसिंग स्टेप्स को लोग आज भी याद करते हैं। उनके लुक्स और उनकी अदाओं की इतनी बात होती है।

अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे, मुंबई के अस्पताल में तोड़ा दम

बॉलीवुड में बतौर अभिनेता भी ऋषि कपूर का जबरदस्त योगदान रहा है। कई फिल्मों में उन्होंने रोमांटिक स्टार और हीरो से अलग हट कर भूमिकाएं कीं। चाहे वो राखी के साथ फिल्म ‘दूसरा आदमी’ थी, ‘सरगम’। कई लोगों का मानना है कि ‘सरगम’ में ऋषि कपूर ने जिस अंदाज में डफली बजाई, वैसी आज तक कोई नहीं बजा सका। ऐसी ही एक और फिल्म थी यश चोपड़ा की ‘चांदनी’। इस फिल्म में ऋषि कपूर की को-स्टार थीं श्रीदेवी। यह फिल्म भी बहुत पॉपुलर हुई।

कुल मिलाकर, ऋषि कपूर सिनेप्रेमियों के लिए एक अल्टीमेट रोमांटिक हीरो थे। एक ऐसा हीरो, जो कभी बड़ा ही नहीं हुआ। ऋषि कपूर हमेशा चिंटू ही रहे। लेकिन उनका दोबारा अवतार हुआ। करीब एक दशक पहले, जब उनके बेटे रणबीर कपूर तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे थे, उसी वक्त ऋषि कपूर नए अवतरा में प्रकट हुए। ऋषि कपूर ने खुद को रीइन्वेंट किया। अग्निपथ, कपूर एंड सन्स, मुल्क जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की।

प्रधानमंत्री ने ऋषि कपूर के निधन पर जाहिर की संवेदना, कहा- “प्रतिभा के पावरहाउस थे”

एक बहुत बड़े और लोकप्रिय स्टार की मौत पर मैं एक फैन की तरह अपनी श्रद्धांजलि दे रहा हूं। आर के बैनर का एक और रोशन चिराग आज बुझ गया। एक ऐसे बैनर, एक ऐसी फेमिली का चिराग जिसने इंडियन सिनेमा को इतना कुछ दिया। पृथ्वीराज कपूर, फिर राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर तीनों भाई नहीं रहे। और अब राज कपूर के बेटे चिंटू यानी ऋषि कपूर का निधन हो गया। लेकिन उम्मीद करता हूं कि कपूर खानदान का परचम यू हीं लहराता रहेगा। इस खानदान की अगली पीढ़ी इसे और ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पर आज का दिन ऋषि कपूर के नाम। अपने दौर के रोमांटिक सुपर हीरो ऋषि कपूर को आखिरी सलाम।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें