Rishi Kapoor: प्रधानमंत्री ने ऋषि कपूर के निधन पर जाहिर की संवेदना, कहा- “प्रतिभा के पावरहाउस थे”

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है और इस खबर से मैं टूट चुका हूं। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी कहा कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहे।

Rishi Kapoor

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन हो गया है। वे कैंसर से पीड़ित थे। दो सालों तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद 30 अप्रैल की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। 29 अप्रैल की रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 30 अप्रैल की सुबह अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है और इस खबर से मैं टूट चुका हूं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के भाई रणधीर कपूर ने भी कहा कि ऋषि हमारे बीच नहीं रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, “ऋषि कपूर जी, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत व्यक्ति थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, “भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बेकार हफ्ता है जिसमें एक और विख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता जिनकी प्रशंसक कई पीढ़ियां हैं उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

इसके अलावा कई बड़ी हस्तियों ने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट कर उनके निधन पर संवेदना जाहिर की है।

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ऋषि कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, “अभिनेता रहे ऋषि कपूर के निधन से गहरा धक्का लगा। वह एक महान अभिनेता ही नहीं बल्कि बहुत ही मानवता प्रेमी थे। उनके परिवार, मित्र और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऋषि कपूर  (Rishi Kapoor) के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उनका जाना एक भारी नुकसान की तरह है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें