कारगिल युद्ध पर बनाई गईं ये फिल्में नहीं देखीं तो फिर कुछ नहीं देखा

Kargil Viyay Diwas: भले ही 1999 के युद्ध में शामिल कुछ वीर योद्धा हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके पराक्रम और साहस को सुनकर भारत के हर नागरिक सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। आज हम आपको कारगिल युद्ध 1999 पर बनी कुछ फिल्मों के बताते हैं।

Kargil War

Kargil Viyay Diwas: आज पूरा देश विजय दिवस मना रहा है। और मनाए भी क्यों नहीं कारगिल के उस युद्ध (Kargil War) में कितने ही वीर जवानों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। उनकी वीरता पर पूरे देश को गर्व है। भले ही 1999 के युद्ध में शामिल कुछ वीर योद्धा हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके पराक्रम और साहस को सुनकर भारत के हर नागरिक का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको कारगिल युद्ध 1999 पर बनी कुछ फिल्मों के बताते हैं।

लक्ष्य:

यह फिल्म 18 जून 2004 को आई थी। निर्माता रितेश सिधवानी की फिल्म ‘लक्ष्य’ की कहानी कारगिल युद्ध (Kargil War) को ध्यान में रखकर लिखी गई थी। पूरी फिल्म फिक्शन बेस्ड है और यह बहुत हद तक वास्तविक लगती है। फिल्म में रितिक रोशन लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म एक लड़के की जिंदगी की दास्तां बयां करती है जो अपने करिअर से भटक गया है। इस फिल्म में प्रीती जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बमन ईरानी ने भी काम किया है।

LOC: कारगिल

निर्देशक जेपी दत्ता द्वारा बनाई गई यह फिल्म कारगिल युद्ध (Kargil War) में सैनिकों के संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में युद्ध के मैदान सैनिकों की वीरता और रणकौशल को दिखाया गया है। इस फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन सहित कई अन्य बड़े कलाकारों ने काम किया था। यह फिल्म 2003 में आई थी।

‘कारगिल विजय दिवस’ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, चीन और पाकिस्तान को चेताया

टैंगो चार्ली

फिल्म निर्माता मणिशंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2005 में आई थी। इस फिल्म में अजय देवगन और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अजय देवगन ने हवलदार मोहम्मद अली की भूमिका निभाई थी तो वहीं बॉबी देओल भारतीय बॉर्डर पर तैनात रहने वाले एक ट्रूपर की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में कई युद्ध दिखाए गए हैं पर अंत में 1999 के कारगिल युद्ध (Kargil War) पर इसकी कहानी खत्म होती है।

मौसम

23 सितंबर 2011 को यह फिल्म पंकज कपूर के निर्देशन में रिलीज हुई थी। फिल्म में मुख्य किरदार शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने निभाया है। इस फिल्म में दिखाई गई कई घटनाएं वास्तविक हैं। फिल्म के माध्यम से एक सैनिक और उसकी प्रेमिका के बीच की प्रेम कहानी को बखूबी दर्शाया गया है। इसमें शाहिद भारतीय वायु सेना के अधिकारी हैं और सोनम उनकी प्रेमिका। फिल्म में सोनम और शाहिद की सगाई से ठीक पहले ही शाहिद को युद्ध के लिए बुला लिया जाता है।

यह भी देखें-

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें