झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक नक्सली को किया गिरफ्तार

नक्सली सुखराम रामताई टोकलो थाना के पूर्व के कई वारदातों में शामिल था। वह काफी समय से फरार था। जिसे पुलिस ने 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया है।

Militant

सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड में पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली (Naxalite) महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य और सहयोगी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामाड़ को पुलिस ने 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। यह नक्सली संगठन के लिए जरूरी सामान मुहैया कराता था। साथ ही पुलिस की मूवमेंट की खबर नक्सलियों तक पहुंचाता था।इस बाबत जानकारी देते हुए डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि पकड़ा गया नक्सली (Naxalite) सुखराम रामताई टोकलो थाना के पूर्व के कई वारदातों में शामिल था। वह काफी समय से फरार था।

War of 1971: बांग्लादेश की आजादी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सैनिकों ने ऐसे दिखाया था पराक्रम

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें