छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अलग-अलग घटनाओं में 7 नक्सली गिरफ्तार
एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने बासागुड़ा थाना से तीन नक्सलियों (Naxalites) सोढ़ी सिंगा, सुरेश बारसा और पोटम बुधराम को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ पुलिस दल पर फायरिंग करने का आरोप है।
Bihar: औरंगाबाद में पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली को दबोचा, सांसद पर हमले में था शामिल
बिहार (Bihar) की औरंगाबाद पुलिस को नक्सलियों (Naxals) के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है। 15 जनवरी को पुलिस ने स्थानीय भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह पर हमले की साजिश रचनेवाले भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxali) को दबोच लिया है।
Jharkhand: गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10 लाख का इनामी नक्सली प्रशांत मांझी गिरफ्तार
झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित गिरिडीह (Giridih) जिले में नक्सल विरोधी अभियान (Anti Naxal Operation) के दौरान पुलिस (Police) को एक बड़ी कामयाबी मिली है
छत्तीसगढ़: बस्तर पुलिस की सराहनीय पहल, 12 साल से बिछड़ी नक्सली बहन को रक्षाबंधन पर भाई से मिलवाया और बंधवाई राखी
दशमी का बड़ा भाई अभी भी नक्सलियों (Naxali) के बहकावे में जंगलों की खाक छान रहा है। दशमी ने अपने बड़े भाई से अपील किया है कि वो भी हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए।
छत्तीसगढ़: नाच-गा कर करता था नक्सली विचारधारा का प्रचार, दंतेवाड़ा से सीएनएम सदस्य गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की डीआरजी और किरंदुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया।
बिहार: नालंदा में इनामी प्रद्युम्न शर्मा का नजदीकी हार्डकोर नक्सली धराया
बिहार के नालंदा जिले के इस्लामपुर में पुलिस ने हार्डकोर नक्सली (Naxali) सुबोध शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और इस नक्सली को गिरफ्तार कर लिया।
छत्तीसगढ़: विधानसभा चुनाव के दौरान मीडिया टीम और सुरक्षाबलों पर हमला करने वाला नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। विधानसभा चुनाव के दौरान हमला करने वाले नक्सलियों में से एक को 25 दिसंबर को डीआरजी (DRG) और जिला पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड: लोहरदगा से हार्डकोर PLFI नक्सली धराया, असलहा और विस्फोटक बरामद
झारखंड के लोहरदगा जिले की कुडू थाना पुलिस ने 22 दिसंबर को पीएलएफआइ (PLFI) के हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान बंधन सिंह के रूप में हुई है।
झारखंड: खूंटी से PLFI का नक्सली धराया, 8 महीने पहले ही हुआ था जेल से रिहा
झारखंड के खूंटी जिले में पीएलएफआइ (PLFI) के नक्सली अनिल हेरेंज कोकर्रा पुलिस ने 19 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Jharkhand: फरार नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई मामलों में है अभियुक्त
नक्सली (Naxali) घटना में शामिल धनगांई थाना क्षेत्र के आमुखाप निवासी कमलदेव यादव पिता नागेश्वर यादव को सशस्त्र सीमा बल 32वीं वाहिनी, कोबरा 205 बरवाडीह, धनंगाई पुलिस और हंटरगंज पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़: झीरम घाटी नक्सली हमले की आरोपी को NIA ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दरभा वैली में कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के काफिले पर 2013 में हमला करने के मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सुमित्रा पूनम को गिरफ्तार किया है।
बिहार: रोहतास में दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, 8 साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा
2011 में मध्य विद्यालय परछा के भवन को बारूदी सुरंग से विस्फोट कर उड़ाने, अमहुआ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ समेत अन्य नक्सली वारदातों में इन नक्सलियों का हाथ रहा है। पुलिस को इनकी तलाश पिछले आठ सालों से थी।
झारखंड: पश्चिमी सिंहभूम में खूंखार नक्सली धराया, लंबे समय से चल रहा था फरार
सात साल से फरार नक्सली लोबो सुरीन को छोटानागरा पुलिस ने गिरफ्तार कर 5 सितंबर को जेल भेज दिया। इस नक्सली को सलाई बाजार से गिरफ्तार किया गया।