
सांकेतिक तस्वीर।
प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के कमांडर सहित 5 लोगों को रांची में गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किए गए नक्सली में एरिया कमांडर तुलसी पहान भी है।
रांची: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के कमांडर सहित 5 लोगों को रांची में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए नक्सली में एरिया कमांडर तुलसी पहान भी है। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से कारबाइन भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, ये नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल इन नक्सलियों से पूछताछ जारी है।
Jammu Kashmir: नगरोटा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया; 4 जवान घायल
रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन के कमांडर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कारबाइन भी बरामद किया गया है।
बता दें पीएलएफआई (PLFI) रांची के आस-पास के इलाकों में काफी एक्टिव है और इसकी स्थापना 2007 में हुई थी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App