झारखंड: हजारीबाग में बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

3 नक्सलियों (Naxalites) ने जिला प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने तीनों नक्सलियों को फूल देकर उनका मुख्यधारा में स्वागत किया।

Naxalites

इन तीनों नक्सलियों (Naxalites) में एक महिला नक्सली भी शामिल है और इस नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था। इस इनामी नक्सली का नाम उषा किशकु उर्फ उषा संथाली है।

हजारीबाग: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बीच हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

3 नक्सलियों ने जिला प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। ऐसे में पुलिस ने तीनों नक्सलियों को फूल देकर उनका मुख्यधारा में स्वागत किया।

भारत-बांग्लादेश की दोस्ती का प्रतीक शहीद स्मारक को हटाने पर विवाद, 1971 में शहीद भारतीय जवानों की याद में बना था स्मारक

इन तीनों नक्सलियों (Naxalites) में एक महिला नक्सली भी शामिल है और इस नक्सली पर एक लाख रुपए का इनाम था। इस इनामी नक्सली का नाम उषा किशकु उर्फ उषा संथाली है।

सरेंडर करने वाले बाकी के 2 नक्सलियों का नाम नागेश्वर गंझू और सरिता सोरेन है। जिले के पुलिस कप्तान कार्तिक एस ने नक्सलियों के सरेंडर करने को एक बड़ी कामयाबी बताया है।

सरेंडर करने वाले इन नक्सलियों को सरकार की तरफ से कई सुविधाएं मिलेंगी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें