झारखंड: पूर्व PLFI नक्सली की गोली मारकर हत्या, कई थानों में चल रहे थे केस

ताजा मामला बानो थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी के जमतई का है। शनिवार शाम अज्ञात लोगों ने मदन मांझी नाम के एक पूर्व पीएलएफआआई नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी।

Naxalites

सांकेतिक फोटो

गोली लगने से पूर्व पीएलएफआआई नक्सली (Naxalite) मदन घायल हो गया और उसे राउरकेला में अस्पताल में एडमिट किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई। गिरदा पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। वह बानो प्रखंड का उप प्रमुख भी था।

सिमडेगा (झारखंड): राज्य में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला बानो थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी के जमतई का है। यहां शनिवार शाम अज्ञात लोगों ने मदन मांझी नाम के एक पूर्व पीएलएफआआई नक्सली की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कइ मृतक के खिलाफ कई थानों में मुकदमे चल रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व नक्सली मदन मांझी जमतई बाजार से कुछ दूरी पर शराब पी रहा था, इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी।

Bhai Dooj 2020: क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व और क्या है शुभ मुहूर्त, यहां जानें

गोली लगने से मदन घायल हो गया और उसे राउरकेला में अस्पताल में एडमिट किया गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

गिरदा पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि मृतक का 26 साल पुराना आपराधिक इतिहास है। वह PLFI संगठन का भी सदस्य रहा है। वह बानो प्रखंड का उप प्रमुख भी था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें