Bhai Dooj 2020: क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व और क्या है शुभ मुहूर्त, यहां जानें

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी लंबी आयु की दुआ करती हैं। जानकार कहते हैं कि भाई दूज का त्यौहार शुभ मुहूर्त में मनाना चाहिए।

Bhai Dooj 2020

Bhai Dooj 2020: पौराणिक मान्यता के मुताबिक, यमुना ने अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन दिया था।

Bhai Dooj 2020: आज का दिन भाई-बहन के प्यार और पवित्र रिश्ते का दिन है। पूरा देश आज यानी 16 नवंबर को भाई दूज का त्यौहार मना रहा है। इस त्यौहार को हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है।

भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उनकी लंबी आयु की दुआ करती हैं। जानकार कहते हैं कि भाई दूज का त्यौहार शुभ मुहूर्त में मनाना चाहिए, बहन द्वारा भाई को राहु काल में तिलक नहीं करना चाहिए।

ज्योतिषियों के मुताबिक, भाई दूज के दिन टीका करने का शुभ मूहूर्त आज दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

इस दिन यम देव की पूजा भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन यम देव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का डर नहीं रहता है।

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए चारों जवानों को सेना ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव भेजे गए पार्थिव शरीर

भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई, कई लोगों के जेहन में ये सवाल जरूर होगा। दरअसल पौराणिक मान्यता के मुताबिक, यमुना ने अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन दिया था। इसके बाद यम देवता ने अपनी बहन को दर्शन दिए थे। इसके बाद यमुना ने अपने भाई की खूब खातिरदारी की थी।

यम ने अपनी बहन से प्रसन्न होकर उन्हें वरदान दिया था कि अगर इस दिन भाई-बहन यमुना नदी में एक साथ स्नान करेंगे तो उन्हें मुक्ति प्राप्त होगी। इसी दिन यमुना ने अपने भाई यम से वचन लिया था कि आज के दिन हर भाई अपनी बहन के घर जाएगा। इसके बाद से ही भाई दूज मनाने की प्रथा चल रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें