झारखंड: भाकपा माओवादी के 3 नक्सली गिरफ्तार, पोस्टरबाजी के जरिए जनता में फैला रहे थे दहशत

पकड़े गए नक्सली (Naxalites) टुनिया, नुआ गांव, चमकपुर और झाड़गांव में पोस्टरबाजी कर रहे थे। इन्होंने जैसे ही पुलिस को देखा, वैसे ही जंगल की तरफ भागने लगे।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

पकड़े गए नक्सली (Naxalites) टुनिया, नुआ गांव, चमकपुर और झाड़गांव में पोस्टरबाजी कर रहे थे। इन्होंने जैसे ही पुलिस को देखा, वैसे ही जंगल की तरफ भागने लगे। लेकिन पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। ये सभी नक्सली अनमोल दस्ते के हैं।

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। पुलिस ने पोस्टरबाजी कर रहे भाकपा माओवादी के 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में माओवादी बैनर-पोस्टर बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, 5 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और छाता भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान रांदो बोयपाई, बबलू सुरीन और रामलाल जामदा के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus: देश में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 55 लाख के करीब, 24 घंटे में आए 86,961 नए मामले

पकड़े गए नक्सली टुनिया, नुआ गांव, चमकपुर और झाड़गांव में पोस्टरबाजी कर रहे थे। इन्होंने जैसे ही पुलिस को देखा, वैसे ही जंगल की तरफ भागने लगे। लेकिन पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। ये सभी नक्सली अनमोल दस्ते के हैं।

बता दें कि नक्सलियों के द्वारा 15 सितंबर से ही पोस्टरबाजी की जा रही है। भाकपा माओवादी अपने 16वें स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए ये सब कर रहा है। इस दौरान नक्सली गांवों में जाकर अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

ये भी देखें- 

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें