छत्तीसगढ़: हथियार और गोला-बारूद खरीदने गया था नक्सली, पुलिस को सामने देखकर किया सरेंडर

अब नक्सली और डिप्टी कमांडर सोमडू वट्टी ने सोमवार को दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वह नक्सलियों के लिए गोला बारूद, वर्दी और हथियारों का इंतजाम करता था।

Naxalites

सांकेतिक फोटो

नक्सली (Naxalite) और डिप्टी कमांडर सोमडू वट्टी ने सोमवार को दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वह नक्सलियों के लिए गोला बारूद, वर्दी और हथियारों का इंतजाम करता था।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत नक्सलियों से मुख्यधारा में वापस लौटने की अपील की जा रही है और सुरक्षाबलों को इस अभियान में सफलता भी मिली है।

अब नक्सली (Naxalite) और डिप्टी कमांडर सोमडू वट्टी ने सोमवार को दंतेवाड़ा पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वह नक्सलियों के लिए गोला बारूद, वर्दी और हथियारों का इंतजाम करता था।

नक्सली (Naxalite) सोमडू का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पुलिस, रायपुर तक गई थी। नक्सली सोमडू परचेली का रहने वाला है और वह नक्सलियों के डीवीसी सुरक्षा दलम का प्लाटून सेक्शन डिप्टी कमांडर है।

ये क्षेत्र के बड़े नक्सली चैतू, विनोद, देवा, जयलाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालता है। अब चूंकि सोमडू ने सरेंडर कर दिया है, तो इसे पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि नक्सली के सरेंडर से कई अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

Bihar: औरंगाबाद के नक्सल प्रभावित इलाके में युवाओं के रोजगार के लिए CRPF कर रही ये काम

एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमडू नक्सलियों के लिए गोला, बारूद, हथियार, वर्दी जैसे सामान लेने गया था। इसी दौरान दंतेवाड़ा पुलिस ने रायपुर तक उसका पीछा किया। इसके बाद वह सरेंडर करने के लिए राजी हो गया। ये लोन वर्राटू अभियान की सफलता है।

सरेंडर करने के बाद नक्सली सोमडू ने कई जानकारियां दी हैं। उसने बताया कि वह बड़े नक्सलियों की सुरक्षा में तैनात रहता था। उसने ये भी बताया कि पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने सरेंडर करना ही उचित समझा।

बता दें कि सोमडू के अलावा सोमवार को दंतेवाड़ा पुलिस के सामने जनमिलिशिया सदस्य ड़ेंगा यादव, देवा मड़कम, सीएनएम सदस्य लक्ष्मण सोढ़ी, मड़कम बोज्जो ने भी सरेंडर किया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें