छत्तीसगढ़: नक्सलियों के लगाए हुए स्पाइक होल में फंसी 2 महिलाएं, जवानों ने बचाई जान

नक्सलियों ने ये साजिश जवानों को निशाना बनाने के लिए रची थी, लेकिन इसमें 2 महिलाएं फंस गईं। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगल का है।

naxalites

महिलाओं को किरंदुल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों (Naxalites) के उत्पात की वजह से ग्रामीण डरे हुए हैं, बीते कुछ दिनों में कुछ घरेलू जानवरों की भी मौत की खबर आई है।

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला दंतेवाड़ा का है, जहां 2 महिलाएं नक्सलियों द्वारा लगाए स्पाइक होल में फंस गईं। फिलहाल दोनों महिलाओं को बचा लिया गया है।

नक्सलियों ने ये साजिश जवानों को निशाना बनाने के लिए रची थी, लेकिन इसमें 2 महिलाएं फंस गईं। मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के जंगल का है। अब महिलाओं की हालत ठीक है।

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 32,981 नए केस, राजधानी दिल्ली में 69 मरीजों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, हिरोली गांव की सोनादाई हिरोली राउतपारा और पीरनार, पटेलपारा निवासी जोगी कुंजाम गुमियापाल जंगल गई थीं। इसी दौरान वह नक्सलियों के खोदे गड्ढे में गिर गईं और स्पाइक होल में फंस गईं। राहत की बात ये रही कि उसी दौरान जवान सर्च पर निकले थे, उन्होंने ही इन दोनों महिलाओं की जान बचाई।

महिलाओं को किरंदुल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नक्सलियों के उत्पात की वजह से ग्रामीण डरे हुए हैं, बीते कुछ दिनों में कुछ घरेलू जानवरों की भी मौत की खबर आई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें