छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान का कमाल, 2 इनामी समेत 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा के ग्राम गुमियापाल के 14 नक्सलियों ने गुरुवार को किरंदुल थाने में सरेंडर किया है। इनमें से 2 नक्सली 1-1 लाख रुपए के इनामी हैं।

Naxalites

दंतेवाड़ा में नक्सलियों (Naxalites) को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 63 इनामी समेत 240 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस बीच दंतेवाड़ा से नक्सलियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दंतेवाड़ा के ग्राम गुमियापाल के 14 नक्सलियों ने गुरुवार को किरंदुल थाने में सरेंडर किया है। इनमें से 2 नक्सली 1-1 लाख रुपए के इनामी हैं।

इसकी पुष्टि जिले के एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को एक-एक लाख रुपए के इनामी और डीएकेएमएस के अध्यक्ष बामन मिड़ियामी और मिलिशिया कमांडर राजू मिड़ियामी ने सरेंडर किया।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों का नाम जनमिलिशिया सदस्य हिड़मा कोवासी, जोगा पंजाम, नंदा मिड़ियामी, सोमडू मुडामी, हुर्रा मिड़ियामी, सोमडू कुंजाम, नंदा माडवी, हुर्रा मंडावी, लखमा मिडियामी, बुधराम मुड़ामी, चेतना नाट्य मंडली सदस्य देवा पंजाम और डीएकेएमएस सदस्य भीमा मिड़ियामी है।

Coronavirus: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1,04,13,417, राजधानी दिल्ली में आए 486 नए केस

बता दें कि दंतेवाड़ा में नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 63 इनामी समेत 240 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं।

गौरतलब है कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में कई नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, जिनमें इनामी और बड़े नक्सली भी शामिल है। इसके अलावा नक्सलियों ने बड़ी संख्या में सरेंडर किए हैं। इसे राज्य सरकार और पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

दंतेवाड़ा में नक्सलियों को भी अब ये बात धीरे-धीरे समझ में आ रही है कि सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर करने में ही भलाई है क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो ढेर कर दिए जाएंगे। इसके अलावा नक्सलियों के सरेंडर करने का एक कारण ये भी है कि आम जनता उनके इरादों को भांप गई है और अब उनकी झूठी बातों को इतना महत्व नहीं देती है। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें