Jharkhand: डुमरिया प्रखंड में विकास पर जोर, आजादी के बाद पहली बार हो रहा ये काम

झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित जिले पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में विकास के कार्य पर जोर दिया जा रहा है। प्रखंड में आजादी के बाद पहली बार 13 जाहिरा चारदीवारी के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है।

Jharkhand

File Photo

झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित जिले पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में विकास के कार्यों पर जोर दिया जा रहा है।

झारखंड (Jharkhand) के नक्सल प्रभावित जिले पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में विकास के कार्य पर जोर दिया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार सिर्फ डुमरिया प्रखंड में 13 जाहिरा चारदीवारी के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। ये बातें डुमरिया में विधायक संजीव सरदार ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहीं।

विधायक ने कहा कि संरचनात्मक दृष्टिकोण से डुमरिया प्रखंड में विकास का कार्य शुरू कर दिया गया है। आजादी के बाद पहली बार सिर्फ डुमरिया प्रखंड मे 13 जाहिरा चारदीवारी के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है।

Ambedkar Jayanti 2021: एक बेहतरीन अर्थशास्त्री भी थे बाबा साहेब, सबसे पहले की थी आर्थिक विकास में महिलाओं के योगदान की वकालत

उन्होंने कहा कि सभी जाहिरा की घेराबंदी पूरा कराने की योजना है। एक माझी परगना भवन का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। विधायक ने यह भी बताया कि प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच नए चापाकल लगाए जाएंगे। विधायक ने कला-संस्कृति को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार किया है। अगामी वर्ष सभी आदिवासी गांवों में नगाड़ा व मांदर के साथ महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण करेंगे।

ये भी देखें-

साथ ही प्रखंड के सभी कीर्तन संप्रदाय के बीच खोल व अन्य वाद्ययंत्र के साथ-साथ धोती वितरण करेंगे। इस कार्य के लिए उन्होंने प्रखंड समिति को सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा आगामी वर्ष दो से पांच सौ लोगों की क्षमता वाली बैठकी का भी निर्माण कराया जाएगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें