अर्जुन मार्क-1 ए टैंक के आने से बढ़ी भारतीय सेना की ताकत, किए गए हैं 14 नए बदलाव

इस टैंक के लिए 8 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ये देश का मुख्य युद्धक टैंक है। इसमें 14 नए बदलाव किए गए हैं।

Indian Army

भारतीय सेना (Indian Army)  पाकिस्तान और चीन इस टैंक के बारे में जानकर ही चिंता में आ गया है। क्योंकि इसका सामना करना बहुत मुश्किल है। अर्जुन मार्क-1 ए टैंक का वजन 68.5 टन है।

नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) अपनी ताकत में लगातार इजाफा कर रही है। अर्जुन मार्क-1 ए टैंक के आने से देश की सैन्य ताकत में काफी बढोतरी हुई है। इस टैंक के लिए 8 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ये देश का मुख्य युद्धक टैंक है। इसमें 14 नए बदलाव किए गए हैं। जिससे ये टैंक और भी ज्यादा घातक हो गया है।

पाकिस्तान और चीन इस टैंक के बारे में जानकर ही चिंता में आ गया है। क्योंकि इसका सामना करना बहुत मुश्किल है।

Unnao Case: तीसरी लड़की को आया होश, बयान में बताया क्या हुआ था उस दिन

अर्जुन मार्क-1 ए टैंक का वजन 68.5 टन है। इसकी लंबाई 34 फीट 11 इंच और चौड़ाई 13 फीट है। इसकी ऊंचाई 9 फीट 2 इंच है। इसमें 4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। यह एक बार में 6 से 8 गोले दागता है। इसमें 39 गोले रखे जा सकते हैं।

इसकी मुख्य गन 120 मिलीमीटर की है। इसमें 12.7 मिलीमीटर की मशीन गन लगी है जो 1000 राउंड फायरिंग करती है। इसमें 7.62 मिलीमीटर की कोएक्सियल मशीन गन और 12 स्मोक ग्रेनेड्स भी हैं। इस टैंक की रेंज 450 किलोमीटर है, यानी यह 65 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से 450 किलोमीटर जा सकता है।

इसकी खासियत ये है कि इसे चलाने के लिए सैनिको को इस पर बैठने की जरूरत नहीं है और यह रात के अंधेरे में भी अच्छे से काम करता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें