मध्यप्रदेश: नक्सलियों ने अपने ही पुराने साथी को उतारा मौत के घाट, गांव के चौराहे पर मारी गोली

ब्रजलाल पहले नक्सली संगठन का सदस्य था, लेकिन बाद में उसने संगठन को छोड़ दिया। 5 साल पहले उसने सरेंडर कर दिया था।

बालाघाट में नक्सली, नक्सलियों ने की हत्या, लांजी में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की एक व्यक्ति की हत्या, नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, मध्यप्रदेश,नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, सिर्फ सच

नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सांकेतिक तस्वीर।

मध्यप्रदेश के बालाघाट के लांजी थाना इलाके के चौरिया के पास नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अुनसार, मुंडा पित्तकोना के रहने वाले ब्रजलाल पंद्रे को देर रात नक्सलियों ने मुखबिरी करने के शक में मार दिया। बताया जा रहा है कि ब्रजलाल पहले नक्सली संगठन का सदस्य था। लेकिन बाद में उसने संगठन को छोड़ दिया। 5 साल पहले उसने सरेंडर कर दिया था। 2 साल पहले ही वह जेल से छूटा था। इसके बाद से ही नक्सलियों को शक था कि वह उनकी जानकारी पुलिस तक पहुंचा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 20 जून की रात करीब 4-5 की संख्या में हथियारबंद नक्सलियों ने ब्रजलाल पंद्रे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पत्नी के अनुसार, 20 जून की रात करीब 9 बजे हथियार से लैस नक्सली उसके घर पहुंचे। पहले उन्होंने ब्रजलाल से हाथ मिलाया, फिर उसके हाथ बांध दिए। उसके बाद वे लोग उसे गांव के चौराहे पर ले गए और उसकी कनपटी में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्चिंग तेज कर दी है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष की हत्या कर दी थी। बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 18 जून की शाम को सपा नेता संतोष पुनेमा का अपहरण कर लिया था और 19 जून की सुबह धारदार हथियार से उनकी नृशंस हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस वारदात को इलमिडी थानाक्षेत्र के मरिमल्ला गांव के पास अंजाम दिया। सपा नेता का शव लेने पहुंचे परिजनों को नक्सलियों ने बैरंग लौटा दिया। जानकारी के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में पुनेमा सपा से विधायक प्रत्याशी भी रहे थे। लोदेड गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर वे माओवादियों के निशाने पर थे।

पढ़ें: वह पत्रकार जो आधी सैलरी पर करना चाहता था पूरा काम

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें