आर्मी स्टाफ के नए वाइस चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती, 1 फरवरी से संभालेंगे पद

लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती (Lt Gen CP Mohanty) 1 फरवरी 2021 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वे दक्षिणी सेना के कमांडर हैं।

CP Mohanty

लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती (Lt Gen CP Mohanty) सेना के 42वें वाइस चीफ होंगे। उन्हें पाकिस्तानी और चीनी सेनाओं के साथ सीमा और असम में आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों का अनुभव है।

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती (Lt Gen CP Mohanty) आर्मी स्टाफ के अगले वाइस चीफ होंगे। वे लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी की जगह लेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती (Lt Gen CP Mohanty) 1 फरवरी 2021 से इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वर्तमान में वे दक्षिणी सेना के कमांडर हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती सेना के 42वें वाइस चीफ होंगे। उन्हें पाकिस्तानी और चीनी सेनाओं के साथ सीमा और असम में आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों का अनुभव है।

लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने नहीं फहराया था ‘खालिस्तानी’ झंडा, जानें सच्चाई

बीते हफ्ते उनका एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने की बात कही थी।

बता दें कि सीपी मोहंती का जन्म ओडिशा के जगतसिंहपुर के जयबाड़ा गांव में हुआ था। इस मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में जन्मे चंडी प्रसाद मोहंती को सेना का अगला उप प्रमुख चुने जाने पर बधाई। ओडिशा के लिए यह गर्व का दिन है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें