झारखंड: 10 नक्सलियों के खिलाफ चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, एक करोड़ के इनामी अनिल दा का नाम भी शामिल

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जो आवेदन राज्य सरकार को भेजा था, उसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। राज्य सरकार ने डीसी को अभियोजन की मंजूरी दी है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

ये सभी नक्सली (Naxalites) पीरटांड़ के मामले में आरोपी हैं। इसके अलावा मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सली बाबूचंद मरांडी उर्फ सूरज मरांडी पर देशद्रोह के आरोप के आधार पर शिकंजा कसा जा चुका है।

गिरिडीह: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि हार्डकोर नक्सली कृष्णा हांसदा समेत 10 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का केस चलेगा।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जो आवेदन राज्य सरकार को भेजा था, उसे सरकार ने मंजूर कर लिया है। बता दें कि राज्य सरकार की मंजूरी के बिना देशद्रोह का केस न्यायालय में नहीं चलाया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश बेनकाब, भारतीय सेना ने खोजी एक और खुफिया सुरंग

राज्य सरकार ने डीसी को अभियोजन की मंजूरी दी है। अब एक करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनिल दा समेत कृष्णा हांसदा, बाबूलाल मुर्मू, विजय मरांडी, बैजून किस्कू उर्फ लंगड़ा, विनोद हांसदा, दुर्गा टुडू, बैजनाथ महतो, लक्ष्मण राय और चुरामन महतो के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलेगा।

ये सभी नक्सली (Naxalites) पीरटांड़ के मामले में आरोपी हैं। इसके अलावा मधुबन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार नक्सली बाबूचंद मरांडी उर्फ सूरज मरांडी पर देशद्रोह के आरोप के आधार पर शिकंजा कसा जा चुका है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें