झारखंड: हार्डकोर नक्सली प्रभात दी उर्फ प्रभा सोरेन समेत 5 नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा, उपायुक्त ने सरकार से मांगी मंजूरी

इन नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ पुलिस के पास सबूत हैं और इन पर देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

नक्सलियों (Naxalites) का नाम नुनुचंद महतो, संतोष महतो उर्फ संतोष दा उर्फ लुगू बाबा, धूमा सोरेन उर्फ राजेश दा, कल्लू उर्फ चरका सोरेन और हार्डकोर महिला नक्सली प्रभा सोरेन और प्रभा दी है।

गिरिडीह: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला ये है कि हार्डकोर महिला नक्सली प्रभात दी उर्फ प्रभा सोरेन सहित 5 कुख्यात नक्सलियों पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा। इस बारे में गिरिडीह के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने सरकार को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी है।

नक्सलियों (Naxalites) का नाम नुनुचंद महतो, संतोष महतो उर्फ संतोष दा उर्फ लुगू बाबा, धूमा सोरेन उर्फ राजेश दा, कल्लू उर्फ चरका सोरेन और हार्डकोर महिला नक्सली प्रभा सोरेन और प्रभा दी है।

इन नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के पास सबूत हैं और इन पर देशद्रोही गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस जांच में आरोप सिद्ध हो चुके हैं और ऐसी गतिविधियों में नक्सलियों की भागीदारी पाई गई है जो देशविरोधी हैं।

झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हमला कर सकते हैं नक्सली, अलर्ट जारी

इसीलिए गिरिडीह के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने सरकार को पत्र लिखकर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए मंजूरी मांगी है। बता दें कि देशद्रोह का मामला चलाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति लेकर राज्य सरकार अभियोजन चलाने की अनुमति देती है।

बता दें कि कुछ साल पहले डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाराडीह के मेघलाल सोरेन ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके पिता किशुन हेम्ब्रम और माता सुहासिनी देवी 24 मई 2018 को नदी नहाने गए थे, जहां से वह गायब हो गए और देर शाम तक घर नहीं लौटे। खोजबीन करने पर उनका शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। बाद में पता चला कि नक्सलियों ने गला रेत की उनकी हत्या की है। नक्सलियों ने इस दंपति को पुलिस मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया था।

बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मामले में महिला नक्सली प्रभा प्रभा सोरेन के खिलाफ 2009 में कांड दर्ज है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें