झारखंड: कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का फायदा

झारखंड में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों (आश्रितों) को मदद देगी।

Jharkhand

Jharkhand: मृतक परिजनों को झारखंड में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसीलिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मृतक आश्रितों को लाभ देने के लिए समिति का गठन किया है।

रांची: झारखंड (Jharkhand) में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य सरकार कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों (आश्रितों) को मदद देगी। मृतक परिजनों को झारखंड में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसीलिए रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मृतक आश्रितों को लाभ देने के लिए समिति का गठन किया है।

भारत में मिला कोरोना वायरस का वैरिएंट टेंशन बढ़ाने वाला, WHO ने कही ये बात

इस समिति में 4 लोग हैं। रांची से सभी इंसिडेंट कमांडर को कोविड-19 से संक्रमित मृतकों के आश्रितों के लिए फॉरमेट दिया गया है। इससे कोरोना से मृत लोगों के आश्रितों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन योजना, राशन कार्ड आदि का लाभ देने की समीक्षा की जाएगी।

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द योग्य लोगों को लाभ दिया जाए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें