झारखंड: नक्सली संगठन PLFI के खिलाफ NIA ने दायर किया आरोप पत्र, बड़ी साजिश का हुआ खुलासा

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा खबर ये है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सली संगठन PLFI के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

NIA

NIA का कहना है कि झारखंड में कोयले की खदाने हैं। ऐसे में नक्सली (Naxalites) संगठन आतंक पैदा करना चाहते हैं, जिससे लोग उनसे डरें और वह आसानी से वसूली कर सकें।

लातेहार: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताजा खबर ये है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सली संगठन PLFI के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है।

जांच में ये बात सामने आई है कि हत्या और वसूली जैसी वारदातों को अंजाम देने में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा और अमन साहू के साथ प्रदीप गंझू, टीपीसी और PLFI के कई सदस्य शामिल रहे हैं।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में 464 मरीजों की मौत, दिल्ली में आए संक्रमण के 61 नए मामले

NIA का कहना है कि झारखंड में कोयले की खदाने हैं। ऐसे में नक्सली (Naxalites) संगठन आतंक पैदा करना चाहते हैं, जिससे लोग उनसे डरें और वह आसानी से वसूली कर सकें। इसी के चलते नक्सलियों ने बड़ी रकम जमा कर ली थी, जिससे उन्होंने एके-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार खरीदे थे। एनआईए ने बताया कि धनबाद और रांची की जेलों से नापाक हरकतों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

बता दें कि 2 हफ्ते पहले भी PLFI को झारखंड में बड़ा झटका मिला था। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के बिरदा जंगल-पहाड़ी से एरिया कमांडर और 2 लाख के इनामीअजय पुरती समेत 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें