झारखंड: हजारीबाग में आधा दर्जन नक्सलियों ने एक घर में घुसने की कोशिश की, ग्रामीणों ने डटकर किया सामना

गनीमत ये रही कि इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और हमला करने वाले नक्सलियों (Naxalites) में से एक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Naxalites

इसके बाद दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों को भारी पड़ता देख नक्सली (Naxalites) भाग खड़े हुए और ग्रामीणों ने इनमें से एक नक्सली को पकड़ लिया और उनके हथियार भी जब्त कर लिए।

हजारीबाग: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला हजारीबाग जिले का है, यहां के चुरचू प्रखंड के चरही कोयलांचल क्षेत्र के फुसरी गांव में बीती रात करीब 11 बजे आधा दर्जन हथियारबंद नक्सलियों ने हमला किया है।

ये हमला रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष राम किशोर मुर्मू के यहां हुआ है। हालांकि गनीमत ये रही कि इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और हमला करने वाले नक्सलियों में से एक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

इस दौरान ग्रामीणों को भी काफी चोट लगी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात 11 बजे के करीब कुछ लोगों ने राम किशोर मुर्मू के घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। जब बाहर निकलकर देखा तो इन लोगों ने बल्ब तोड़ दिया था, जिससे घर के बाहर अंधेरा था।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत की तीनों सेनाओं ने झोंकी अपनी ताकत- राजनाथ सिंह

हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और वहां पहुंच गए। इसके बाद नक्सलियों ने इस ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

इसके बाद दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे चले। ग्रामीणों को भारी पड़ता देख नक्सली (Naxalites) भाग खड़े हुए और ग्रामीणों ने इनमें से एक नक्सली को पकड़ लिया और उनके हथियार भी जब्त कर लिए।

इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए शख्स दिनेश की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई में दिनेश गंभीर रूप से घायल हुआ है, इसलिए उसका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी साल 2015 में राम किशोर मुर्मू और मन्नू टुडू पर नक्सलियों ने रात में ही हमला किया था।

इस मामले में चरही थाना प्रभारी आनंद किशोर का कहना है कि जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें