Jharkhand: पश्चिम सिंहभूम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, महाराजा प्रमाणिक दस्ते का सक्रिय नक्सली गिरफ्तार

राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य और सहयोगी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामाड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Naxalite

गिरफ्तार नक्सली

पकड़ा गया नक्सली (Naxalite) सुखराम, रामताई टोकलो थाना में हुई कई संगीन वारदातों में शामिल था। यह नक्सली (Naxalite) संगठन के लिए जरूरी सामान मुहैया कराता था। वह काफी समय से फरार चल रहा था। 

झारखंड (Jharkhand) में पुलिस (Police) ने नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली महाराजा प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य और सहयोगी सुखराम रामताई उर्फ सुखराम तामाड़ को पुलिस ने 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया।

यह नक्सली (Naxalite) संगठन के लिए जरूरी सामान मुहैया कराता था। साथ ही पुलिस की मूवमेंट की खबर नक्सलियों तक पहुंचाता था।इस बाबत जानकारी देते हुए डीएसपी सुधीर कुमार ने कहा कि पकड़ा गया नक्सली (Naxali) सुखराम रामताई टोकलो थाना के पूर्व के कई वारदातों में शामिल था। वह काफी समय से फरार था।

Chhattisgarh: सुकमा में नक्सलियों ने 2 युवकों की हत्या की, पुलिस मुखबिरी के शक में घटना को दिया अंजाम

नक्सली सुखराम ने अपने बयान में बताया है कि वह प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के महाराजा प्रमाणिक दस्ते के लिए राशन, खाना, पीने का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं को स्थानीय हाट बाजार से खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाता था। इसके अलावा वह टोकलो, पदमपुर, लांजी दड़किदा आदि क्षेत्र में घूमकर पुलिस की गतिविधियों की सूचना महाराजा प्रमाणिक को देता था।

पुलिस के मुताबिक, 7-8 फरवरी को लांजी पहाड़ी पर महाराजा प्रमाणिक के दस्ते एवं पुलिस बल के साथ हुए मुठभेड़ के दौरान भी दड़कदा गांव में रहकर लगातार पुलिस की गतिविधियों की जानकारी महाराजा प्रमाणिक तक पहुंचाने का काम कर रहा था।

ये भी देखें-

डीएसपी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली (Naxalite) सुखराम आधा दर्जन से अधिक नक्सली कांडों में शामिल रहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक छापामार दल का गठन कर नियोजित तरीके से टोकलो से उसे गिरफ्तार किया गया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें