कुख्यात नक्सली मिथिलेश सिंह ने अपने गिरोह के साथ मचाया तांडव, 150 राउंड की फायरिंग

पुलिस को जानकारी मिली कि मुठभेड़ में मिथिलेश व संतोष के अलावा कुंवर मांझी, सुनीता उर्फ कौशल्या, छोटू मांझी, दीपक यादव उर्फ कारू यादव, अनुज महतो, खेमलाल गंझू उर्फ राम खेलावन गंझू उर्फ विरसेन महतो, ममता उर्फ ममता मांझी, नताशा, विनोद मुंडा उर्फ चंदन, सुकर गंझू, शिव मांझी समेत 20-25 अज्ञात नक्सली इस घटना में शामिल थे।

jharkhand, naxal, jharkand naxal, bokaro, naxalites, FIR filed against naxals, naxal encounter, sirf sach, sirfsach.in, झारखंड, झारखंड नक्सल, नक्सली, पुलिस, नक्सली मुठभेड़, सिर्फ सच

नक्सलियों ने डेढ़ सौ राउंड गोलियां दागी। सांकेतिक तस्वीर।

झारखंड के जगेश्वर विहार और दनिया रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। इस कार्य को ठेका कंपनी एलाईड इंफरास्ट्रक्चर कर रही है। यही कंपनी बोकारो नदी पर पुल बनाने का काम भी कर रही थी। बीते 30 अगस्त की रात लगभग आठ बजे यहां 20-25 की संख्या में नक्सली आए। यहां पहुंचे नक्सलियों ने गार्ड का मोबाइल छीन लिया और उसी से कंपनी के साइड इंचार्ज को फोन कर कहा कि लेवी की रकम बगैर पहुंचाए काम कैसे कर रहे हो। इन नक्सलियों में 25 लाख का इनामी नक्सली मिथिलेश सिंह, संतोष के अलावा कारू समेत अन्य नक्सली भी थे।

यहां मौजूद पोकलेन मशीन के अलावा अन्य सामान को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था। बताया गया कि यहां घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली कहीं छिप गए थे। सुबह नक्सली सुरक्षित ठिकाने की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में टुटीझरना के पास इनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर नक्सली गोलियां दागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने डेढ़ सौ गोलियां दागी तो पुलिस की ओर से पुलिस पर 107 राउंड गोली चलाई गई। करीब आधे घंटे तक हुई इस मुठभेड़ में नक्सली भाग निकले।

पुलिस को जानकारी मिली कि मुठभेड़ में मिथिलेश व संतोष के अलावा कुंवर मांझी, सुनीता उर्फ कौशल्या, छोटू मांझी, दीपक यादव उर्फ कारू यादव, अनुज महतो, खेमलाल गंझू उर्फ राम खेलावन गंझू उर्फ विरसेन महतो, ममता उर्फ ममता मांझी, नताशा, विनोद मुंडा उर्फ चंदन, सुकर गंझू, शिव मांझी समेत 20-25 अज्ञात नक्सली इस घटना में शामिल थे। इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज हुई है। दोनों मामलों में कुख्यात नक्सली मिथिलेश सिंह उर्फ दुर्योधन व संतोष महतो समेत अन्य को नामजद किया गया है। मुठभेड़ में इन दोनों बड़े नक्सलियों के साथ तीन महिला नक्सली थीं। इनके खिलाफ भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज किया है। काफी समय से फरार चल रहे इन नक्सलियों और इनके दस्ते के सदस्यों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पढ़ें: सुकमा में 8 लाख के दो इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें